{"_id":"5d4888c28ebc3e6d206dec99","slug":"fraud-bareilly-news-bly371316289","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान के क्रेडिट कार्ड से डॉलर में उड़ाए रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान के क्रेडिट कार्ड से डॉलर में उड़ाए रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। साइबर ठगों ने एक किसान का खाते से डॉलर करेंसी में रुपये निकाल लिए। वह शिकायत करने बैंक पहुंचे तो कई मदद नहीं मिली। उनके मुताबिक मेसेज में आया कोड एक विदेशी कंपनी का है। पीडित की शिकायत पर बारादरी थाने में ठगी की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
बारादरी क्षेत्र के कांकर टोला निवासी फैज उल्लाह खां किसान हैं। कुछ समय पहले साथियों के कहने पर उन्होंने सहूलियत के लिए बैंक से एक क्रेडिट कार्य ले लिया था। फैज के मुताबिक सोमवार सुबह उनके फोन पर बैंक की तरफ से खाते से करीब 50.57 डालर के आहरण का मेसेज आया। जितने में वह किसी से शिकायत कर पाते एक दूसरे मेसेज में खाते से 151.38 डालर निकलने का दूसरा मेसेज आ गया। वह इसकी शिकायत करने बैंक पहुंचे तो वहां उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। आरोप है कि साइबर ठगों ने उनके खाते से डालर करेंसी में करीब 15 हजार रुपये निकाल लिए। बैंक में चैक कराने पर लिमिट में भी उतनी ही रशी कम आई। बताया कि मेसेज में आए कोड को इंटरनेट पर सर्च करा तो वह यूरोप की एक आनलाइन कंपनी का निकला।