{"_id":"5d239dfb8ebc3e6d0954eb72","slug":"fraud-bareilly-news-bly367907350","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिल्ली के बच्चे बिके नहीं, 15 हजार ठग लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिल्ली के बच्चे बिके नहीं, 15 हजार ठग लिए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। शहर निवासी एक युवक से बिल्ली के बच्चे खरीदने के नाम पर करीब पंद्रह हजार रुपये की ठगी कर ली गई। एसपी क्राइम के आदेश पर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
कुतुबखाना निवासी आकिब उल्लाह ने यह रिपोर्ट कराई है। बताया कि बिल्ली के बच्चे बेचने का विज्ञापन उन्होंने ओएलएक्स पर दिया था। सात जून को उनके नंबर पर एक कॉल आई। उधर से खुद को हैदराबाद का निवासी बताकर बिल्ली के बच्चे खरीदने की इच्छा जताई। आकिब से कहा कि उसका भाई बरेली में है जो बच्चे लेकर उसके पास भेज देगा। वह गूगल पे से पेमेंट कर देगा आप क्यूआर कोड भेज दो। आकिब ने भरोसे में कोड भेजा तो यूपीआई से उन्हें रिक्वेस्ट आई। इसे ओके करते ही उनके खाते से 4999 रुपये कट गए। उन्होंने फोन करके ये बात बताई तो दूसरी ओर से फिर वही प्रक्रिया दोहराने को कहा गया। इस तरह तीन बार में कुल 14997 रुपये उनके खाते से गायब हो गए। आरोपी ने अब अपना नंबर बंद कर लिया है।