फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   fraud

जंगल में तंत्र क्रिया करने गए थे, चोर समझकर धुन डाला

Thu, 12 Sep 2019 02:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2019 02:48 AM IST
विज्ञापन
fraud
भोजीपुरा (बरेली)। बीती रात कोढ़मपुर गांव के जंगल के एक धर्मस्थल पर तंत्र क्रिया सीखने गए छह तांत्रिकों को ग्रामीणों ने चोर समझकर घेर लिया और जमकर पिटाई कर दी। सूचना पर रात में ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तांत्रिकों को ग्रामीणों से बचाया। ग्रामीणों की पिटाई से घायल एक तांत्रिक की हालत नाजुक है। इन्हें भर्ती कराकर हमलावरों पर रिपोर्ट कराई गई है।
विज्ञापन

अंबरपुर निवासी सोहराब खां ने रिपोर्ट कराई है कि उनका भाई सामीर खां, जाफरपुर निवासी जाबिर अली और भूरेलाल, मुड़िया हाफिज का मोहन स्वरूप, धौराटांडा का इफ्तिखार अहमद तंत्र क्रिया कर लोगों की परेशानी दूर करने का काम करते हैं। मंगलवार रात भोजीपुरा इलाके के गांव कोढ़मपुर के जंगल में ये लोग एक मढ़ी पर तांत्रिक क्रिया सीखने गए थे। बताया कि जैसे ही तांत्रिकों ने अगरबत्ती और धूप आदि जलाई। वैसे ही गांव के किसी व्यक्ति ने देख लिया और चोर होने का शोर मचा दिया। चोरों की सूचना पर गांव वाले लाठी-डंडे लेकर आ गये और सभी तांत्रिकों को घेरकर बुरी तरह पीट दिया। सूचना पर यूपी 100 व इंस्पेक्टर मनोज त्यागी मय फोर्स के मौके पर पहुंच गए। सभी तांत्रिकों को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाया। त्यागी ने बताया कि ग्रामीणों की पिटाई से सामीर खां व भूरेलाल के ज्यादा चोट आई हैं। इनमें भी सामीर खां की हालत गंभीर है। बाकी चार लोगों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने सोहराब खां की तहरीर पर जानलेवा हमला और बलवे की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है। नामजद लोगों में रामकिशोर गंगवार, महेश पाल, बब्लू, छेदालाल, सुनील, ऐबरन लाल, तेजपाल, भंते, राजू, छोटेलाल, दन्ने, मोरपाल शामिल हैं। कई अज्ञात लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज हुआ है। पुलिस को घटना की वीडियो मिल गई है। पुलिस वीडियो से आरोपियों की पहचान और तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed