फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Fraud against two farmers who went to the committee to collect fertilizer

Bareilly News: समिति पर खाद लेने गए दो किसानों से धोखाधड़ी

Fri, 08 Dec 2023 01:09 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Fri, 08 Dec 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
Fraud against two farmers who went to the committee to collect fertilizer
शेरगढ़। साधन सहकारी समिति दुनका नगरिया सोबरनी पर खाद लेने आए किसानों से 2720 रुपये ठग लिए गए। रुपये देने के बाद भी खाद न मिलने पर किसानों ने थाना पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव रजपुरा निवासी प्रताप सिंह और बालपुर गांव के शिवम ने बताया कि साधन सहकारी समिति दुनका नगरिया सोबरनी पर वह डीएपी खाद लेने गए थे। यहां सचिव मौजूद नहीं थे। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी से जानकारी ली तो उसने दीवार पर लिखे एक मोबाइल नंबर पर कॉल करने के लिए कहा। कॉल करने पर उधर से बात करने वाले व्यक्ति ने दो बोरी डीएपी के लिए 2720 रुपये मांगे।
विज्ञापन

कहा कि भुगतान ऑनलाइन करने के बाद वह चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के जरिये ही खाद दिलवा देगा। भरोसा करके उन्होंने नजदीक स्थित साइबर कैफे से बताए गए खाते में रुपये डलवा दिए। इसके बाद जब वह समिति पर पहुंचे तो सचिव ने गलत खाते में भुगतान की बात कही। उन्होंने आरोप लगाया कि समिति के सचिव ने ही यह नंबर दर्ज किया है। सचिव की भी मिलीभगत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में जब समिति के सचिव परवेंद्र सिंह से बात की तो उन्होंने बताया कि पेंटर ने गलत नंबर पेंट कर दिया था। इसे ठीक कर दिया था। वहीं, किसानों का दावा है कि शिकायत करने की बात कहने पर सचिव ने नंबर सही किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed