फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Fourth round of counseling for M.Sc. Chemistry at Ruvivi tomorrow.

Bareilly News: रुविवि में एमएससी रसायन विज्ञान के लिए चतुर्थ चरण की काउंसलिंग कल

Sun, 09 Aug 2026 12:24 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 09 Aug 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Fourth round of counseling for M.Sc. Chemistry at Ruvivi tomorrow.
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय परिसर के रसायन विज्ञान विभाग ने सत्र 2026-27 के लिए एमएससी (रसायन विज्ञान) प्रथम वर्ष प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश हेतु चतुर्थ चरण की काउंसलिंग का नोटिस जारी किया है। यह काउंसलिंग 10 अगस्त को सुबह नौ बजे आयोजित की जाएगी। इसमें वे अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं जिन्होंने पंजीकरण कराया था, लेकिन पहले, दूसरे या तीसरे चरण की काउंसलिंग में रिपोर्ट नहीं कर पाए थे।
विज्ञापन

परीक्षा नियंत्रक डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि प्रवेश पूरी तरह से ओपन रैंक और मेरिट के आधार पर सीमित सीटों के लिए दिए जाएंगे। विभाग ने स्पष्ट किया है कि केवल काउंसलिंग में बुलाए जाने से प्रवेश की गारंटी नहीं होगी। सीटें भरते ही प्रवेश प्रक्रिया बंद कर दी जाएगी। काउंसलिंग के लिए श्रेणीवार सीटों का मैट्रिक्स जारी किया गया है। सामान्य वर्ग के लिए एक सीट उपलब्ध है। अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए चार सीटें निर्धारित हैं। अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए दो सीटें तय की गई हैं। सशस्त्र बल, स्वतंत्रता सेनानी और दिव्यांग श्रेणी के लिए भी दो सीटें आरक्षित हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया है कि यदि शाम चार बजे तक आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी उपलब्ध नहीं होते हैं, तो उन सीटों को अनारक्षित श्रेणी के छात्रों से भरा जाएगा।
विज्ञापन



आवश्यक दस्तावेज और शुल्क

अभ्यर्थियों को अपने साथ सभी मूल अंकपत्र, प्रमाण पत्र, डिग्री, जाति प्रमाण पत्र, ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र और भारांक संबंधी दस्तावेज लाने होंगे। ऑनलाइन आवेदन पत्र की हस्ताक्षरित प्रति और दो पासपोर्ट साइज फोटो भी अनिवार्य हैं। इन सभी की एक-एक स्व-सत्यापित छायाप्रति भी साथ लानी होगी। उत्तर प्रदेश के बाहर के एससी, एसटी व ओबीसी अभ्यर्थियों को सामान्य श्रेणी में ही माना जाएगा। एमएससी रसायन विज्ञान का वार्षिक शुल्क 27,050 रुपये है। इसमें 25,000 रुपये फीस, 2,000 रुपये कॉशन मनी और 50 रुपये स्पोर्ट्स फीस शामिल है। शुल्क का भुगतान डीडी, यूपीआई या नेट बैंकिंग के माध्यम से ऑनलाइन किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमएससी भौतिक विज्ञान प्रवेश के लिए 11 अगस्त को काउंसलिंग
बरेली। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय के एप्लाइड फिजिक्स विभाग में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एमएससी भौतिक विज्ञान पाठ्यक्रम में प्रवेश तृतीय चरण की काउंसलिंग का आयोजन 11 अगस्त को किया जाएगा। प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थियों को सुबह 10 बजे एप्लाइड फिजिक्स विभाग में उपस्थिति दर्ज करानी होगी। विभागाध्यक्ष ने बताया कि काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को अपने सभी आवश्यक मूल एवं स्वप्रमाणित दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य है। इनमें ऑनलाइन आवेदन पत्र की हस्ताक्षरित हार्ड कॉपी, शैक्षणिक अंकपत्र, प्रमाणपत्र, डिग्रियां, जाति प्रमाणपत्र तथा लागू होने की स्थिति में ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र शामिल हैं। अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के अभ्यर्थियों के लिए एक अप्रैल 2023 के बाद का निर्गत जाति प्रमाणपत्र और नॉन-क्रीमी लेयर घोषणा पत्र प्रस्तुत करना जरूरी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed