{"_id":"5adf33104f1c1b62098b652c","slug":"fourteen-year-old-raped-eight-year-old-after-watching-porn","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोर ने आठ साल की मासूम से किया दुष्कर्म ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोर ने आठ साल की मासूम से किया दुष्कर्म
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Tue, 24 Apr 2018 07:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मासूम बच्चियों के साथ दरिंदगी की वारदातें बढ़ती जा रही है। गांव सरनिया में चौदह वर्षीय किशोर ने अपनी आठ वर्षीय मौसेरी बहन को बाग में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। डरी सहमी बच्ची घर लौटी तो रात में दर्द से बिलखने लगी। मां ने पूछा तो उसने घटना की जानकारी दे दी। घरवालों ने सोमवार सुबह सीबीगंज थाना पुलिस को घटना की जानकारी देकर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई। इधर, मासूम से रेप की खबर मिलने पर एसएसपी जोगेंद्र कुमार, एसपी (सिटी) अभिनंदन और सीओ (द्वितीय) ने मौके पर पहुंचकर मासूम से पूछताछ की। इसके बाद उसे मेडिकल के लिए भेज दिया। पुलिस नेे आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर लिया है।
बच्ची पास के ही एक इंटर कॉलेज में कक्षा एक में पढ़ती है। उसके पड़ोस में ही उसका 14 वर्षीय रिश्ते का मौसेरा भाई रहता है। रविवार को आरोपी किशोर के परिवार वाले खेत से भूसा भरने गए थे। दोपहर करीब दो बजे आरोपी उन्हें खेत पर खाना देने जा रहा था तभी उसने बच्ची को अमिया देने का लालच देकर साथ ले लिया। अपने खेत से कुछ पहले ही किशोर ने बच्ची को नीम के पेड़ के नीचे बिठा दिया और खुद घरवालों को खाना देने चला गया। लौटने के बाद आरोपी ने बच्ची को डरा-धमकाकर उसके साथ दुराचार किया।
राहगीर को देखकर बच्ची को खेत में खींच ले गया
इसी दौरान उधर से कोई राहगीर गुजरा तो आरोपी बच्ची को कुछ दूरी पर भिंडी के खेत में खींच ले गया। इसके बाद वहां भी रेप किया और फिर उसे खेत पर ही छोड़कर चला गया। डरी सहमी बच्ची शाम पांच बजे अपने घर पहुंची। डर के मारे बच्ची ने घर पर किसी को कुछ नहीं बताया और चुपचाप शाम का खाना खाकर लेट गई, लेकिन कुछ देर बाद ही दर्द से छटपटाने लगी। तब उसने अपनी मां को घटना की जानकारी दी। बच्ची के घरवालों ने आरोपी किशोर के परिजनों से शिकायत की तो उन्होंने किशोर की जमकर पिटाई की और बच्ची के घरवालों से मुंह बंद रखने को कहा। सुबह किशोर का खून से सना अंडरवियर भी धो दिया।
विज्ञापन
परिजनों के हंगामे के बाद दर्ज हुई रिपोर्ट
सुबह घरवाले बच्ची को लेकर सीबीगंज थाने पहुंचे। वह अपने साथ खून से सने उसके कपड़े भी ले गए। पुलिस ने पहले तो कोई घटना न होने की बात कहकर उन्हें टालने की कोशिश की लेकिन जब उन्होंने हंगामा किया तब पुलिस ने आला अधिकारियों को घटना की सूचना दी।
एसएसपी आरोपी को साथ लेकर पहुंचे घटनास्थल
एसएसपी जोगेंद्र कुमार घटना तस्दीक करने के लिए आरोपी को अपने साथ लेकर घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बच्ची से पूछताछ की तो उसने सिलसिलेवार पूरी घटना बता दी। अधिकारियों से आरोपी बोला, बतौर सजा उसकी पिटाई हो चुकी है। अब पुलिस उससे क्या चाहती है।
मैं खुद मौके पर गया था। आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह अपना गुनाह कबूल कर रहा है। बच्ची को जिला अस्पताल भेजा गया है। - जोगेंद्र कुमार, एसएसपी