फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Four-year-old child injured in dog attack woman and her relative arrested

Bareilly News: कुत्तों के हमले से चार साल का बच्चा घायल, महिला और उसका रिश्तेदार गिरफ्तार

Fri, 25 Jul 2025 12:23 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 25 Jul 2025 12:23 PM IST
सार

स्थानीय लोगों ने महिला और उसके रिश्तेदार पर कुत्तों को संरक्षण देने का आरोप लगाया था। दोनों पर कार्रवाई की मांग की। इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया। 

विज्ञापन
Four-year-old child injured in dog attack woman and her relative arrested
घायल बच्चा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बरेली में आवारा कुत्तों को संरक्षण दे रही महिला व उसके रिश्तेदार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। महिला को मुचलका पाबंद कर छोड़ दिया गया, जबकि उसके रिश्तेदार का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया गया। क्षेत्रवासियों के नाराजगी जताने के बाद कोतवाली पुलिस ने यह कार्रवाई की है। 

विज्ञापन


बिहारीपुर सिविल लाइंस निवासी विनय कश्यप के चार वर्षीय बेटे वंश पर बुधवार को कुत्तों ने हमला कर दिया था। इस दौरान वंश के सिर पर गंभीर चोट आई थी। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में क्षेत्र की रहने वाली सरिता और उसके रिश्तेदार हरदोई निवासी आदित्य पर कुत्तों को संरक्षण देने का आरोप लगाया था। 
विज्ञापन


पुलिस चौकी पर लोगों ने किया था हंगामा 
आरोप है कि ये लोग कुत्तों को खाना-पानी देते हैं और अपने घर में ही रखते हैं। नगर निगम की टीम कुत्तों को पकड़ने आती थी तो दोनों विरोध करते थे। उनको मुकदमे में फंसाने की धमकी देते थे। इसके विरोध में बिहारीपुर पुलिस चौकी पर क्षेत्रीय लोगों ने हंगामा किया और इसके बाद कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने सरिता और आदित्य को बुलाकर समझाने का प्रयास किया तो वहां भी दोनों लड़ाई-झगड़े पर उतारू हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर अमित पांडेय ने बताया कि सरिता को मुचलका पाबंद किया है, जबकि आदित्य का शांतिभंग में चालान किया गया है। पार्षद प्रतिनिधि ऋषभ ने बताया कि क्षेत्रीय लोगों के साथ उन्होंने मजिस्ट्रेट के यहां पहुंचकर आदित्य को जमानत नहीं देने की मांग भी की।

नगर निगम की टीम पहुंची तो कुत्तों को मकान में किया बंद
घटना के बाद नगर निगम की टीम कुत्तों को पकड़ने पहुंची थी। इस पर सरिता और आदित्य ने कुत्तों को अपने मकान में बंद कर लिया। इसी के बाद क्षेत्रवासियों का आक्रोश भड़का और मामला कोतवाली तक पहुंचा। क्षेत्रीय पार्षद संतोष कश्यप ने बताया कि कुत्ते पकड़ने वाली फर्म इतनी लापरवाह है कि कोई भी रुपये देकर कुत्तों को छुड़ा लाता है। इस बार ऐसा हुआ तो डीएम से शिकायत करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed