{"_id":"5946d6b04f1c1beb4e8b4735","slug":"four-wheeled-vehicles-will-not-be-able-to-enter-kutabakhan","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोतवाली होकर कुतुबखाना नहीं जा सकेंगे चार पहिया वाहन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोतवाली होकर कुतुबखाना नहीं जा सकेंगे चार पहिया वाहन
बरेली।
Updated Mon, 19 Jun 2017 01:30 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली होकर कुतुबखाना नहीं जा सकेंगे चार पहिया वाहन
- फोटो : कोतवाली होकर कुतुबखाना नहीं जा सकेंगे चार पहिया वाहन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुतुबखाना चौराहा पर यातायात का दबाव कम करने के लिए एसपी ट्रैफिक ने नये सिरे से डायवर्जन लागू कर दिया है। अब कोतवाली की तरफ से भी चार पहिया और तीन पहिया वाहन कुतुबखाना तक नहीं जा सकेंगे। साथ ही अब शाम को यातायात पुलिस रिफ्लेक्टर वाली जैकेट में नजर आएगी। एसपी ट्रैफिक कमलेश बहादुर ने मीटिंग के बाद सख्ती से लागू करने के निर्देश जारी किए हैं।
उन्होंने बताया कि कोहाड़ापीर की तरफ से कुतुबखाना चौराहा की तरफ पहले ही चार पहिया और तीन पहिया वाहन के आने पर पाबंदी लगी हुई थी। रविवार को यातायात पुलिस ने कोतवाली की तरफ से भी चार पहिया और तीन पहिया वाहनों पर कुतुबखाना चौराहा की तरफ जाने पर पाबंदी लगा दी है। कोतवाली की तरफ से आने वाले वाहनों को नावेल्टी से डायवर्ट करके बिहारीपुर रोड के जरिये नगर निगम पार्किंग तक जाने दिया जाएगा। इसके बाद गाड़ियां आगे नहीं जा सकेंगी।