फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Four thousand tickets cancelled in three days due to diversion and cancellation of trains

Bareilly News: ट्रेनों के डायवर्जन और निरस्तीकरण के कारण तीन दिन में चार हजार टिकट निरस्त

Sat, 13 Jun 2026 11:59 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 13 Jun 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Four thousand tickets cancelled in three days due to diversion and cancellation of trains
बरेली। ट्रेनों के निरस्तीकरण, डायवर्जन, रिशेड्यूलिंग और लेटलतीफी के कारण यात्रियों की दिक्कतें कम नहीं हो रहीं। ऐसे में लंबी दूरी के काफी यात्री टिकट निरस्त करा रहे हैं। दरअसल, ट्रेन के प्रारंभिक स्टेशन से छूटने से 72 घंटे पहले टिकट निरस्त कराने पर रेलवे केवल न्यूनतम रद्दीकरण शुल्क काटता है, लेकिन 24 घंटे पहले टिकट निरस्त कराने पर कुल किराये पर 25 फीसदी कटौती की जाती है।
विज्ञापन

इन दिनों कई गाड़ियां 12 घंटे तक देरी से आ रही हैं। ऐसे में लोग फिलहाल यात्रा टाल रहे हैं। मुरादाबाद और इज्जतनगर मंडल में तीन दिन में चार हजार से ज्यादा लंबी दूरी के टिकट निरस्त कराए जा चुके हैं। इन दिनों ट्रेनों के लगातार मार्ग परिवर्तन करने पड़ रहे हैं। टिकट निरस्त कराने का एक कारण यह भी है। खासकर, पहाड़ी इलाकों की अप-डाउन ट्रेनों में ज्यादा टिकट निरस्त कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed