Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Four special yogas are being formed on Hartalika Teej, Bhole Baba's blessings will be showered

Bareilly News: हरतालिका तीज पर बन रहे चार विशेष योग, बरसेगी भोले बाबा की कृपा

Mon, 25 Aug 2025 01:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Four special yogas are being formed on Hartalika Teej, Bhole Baba's blessings will be showered
अलीगंज। भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि 26 अगस्त को हरतालिका तीज मनाई जाएगी। इस बार चार विशेष संयोग बन रहे हैं। व्रत और पूजन करने से कई गुना भक्तों को लाभ मिलेगा। वहीं, हरतालिका तीज को देखते हुए रविवार को बाजारों में खरीदार उमड़े, जिसमें श्रृंगार और कपड़ों की दुकानों पर ज्यादा रौनक रही।
विज्ञापन

पंडित मयंक दीक्षित ने बताया कि इस साल इस व्रत पर चार विशेष योग सर्वार्थसिद्धि, शोभन, गजकेसरी और पंचमहापुरुष बन रहे हैं। इन उत्तम योग के कारण मां पार्वती और भगवान शिव की पूजन से धन, वैभव, सुख समृद्धि की प्राप्ति होगी। विधि-विधान पूजन से भोले बाबा की विशेष कृपा बरसेगी। उन्होंने बताया कि हरतालिका तीज पर महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और भगवान शिव और माता पार्वती की विशेष पूजा-अर्चना करती हैं। इस दिन किए गए पूजा-पाठ और नियमपूर्वक किए गए व्रत से न केवल आध्यात्मिक संतोष मिलता है, बल्कि परिवार में सुख, समृद्धि और वैभव की प्राप्ति भी होती है। संवाद
विज्ञापन

--
हरितालिका तीज व्रत पूजन की विधि

पंडित मयंक दीक्षित के अनुसार हरतालिका के दिन मंत्र का उच्चारण कर व्रत का संकल्प लें। पूजा के लिए चौकी पर लाल या पीला कपड़ा बिछाकर शिव-पार्वती और गणेश जी की मिट्टी की प्रतिमा बनाएं। 16 श्रृंगार करने के बाद महिलाएं धूप, दीप, चंदन, अक्षत, फूल, फल, पान, सुपारी, कपूर, नारियल, बेलपत्र, शमी पत्र आदि से पूजा करें। हरतालिका तीज की कथा सुनें और रात्रि में भजन-कीर्तन तथा जागरण करें। अगले दिन सुबह माता पार्वती को सिंदूर चढ़ाकर व्रत का पारण करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिक्री से दुकानदारों के चेहरे खिले
बाजारों में खरीदारों की भीड़ बढ़ने से विक्रेताओं के चेहरे खिल गए है। खासतौर पर कपड़े और श्रृंगार की दुकानों पर। कस्बा की बाजार में कपड़ों की दुकानों पर महिलाएं चुनरी और हरे रंग की साड़ी पसंद कर रही हैं। कपड़ा व्यापारी विक्की गुप्ता ने बताया कि इस समय महिलाएं ज्यादा साड़ी खरीद रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed