फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Four robbers arrested in separate encounters, two injured by bullets

Bareilly News: अलग-अलग मुठभेड़ में चार लुटेरे गिरफ्तार, दो गोली लगने से घायल

Thu, 31 Jul 2025 02:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
Four robbers arrested in separate encounters, two injured by bullets
फरीदपुर/बिथरी चैनपुर। दो अलग-अलग मुठभेड़ में पुलिस ने चार लुटेरों की गिरफ्तार किया है। गोली लगने से दो बदमाश घायल हुए हैं। घटना में दो सिपाही भी जख्मी हैं। बदमाशों के पास से एक चोरी और एक लूट की बाइक, तमंचे व कारतूस बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

पिछले दिनों फरीदपुर थाना क्षेत्र के गांव इनायतपुर से बाइक चोरी हुई थी। इसके बाद बदमाशों ने बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में नगर के पास एक बाइक लूट ली। मंगलवार रात पुलिस को सूचना मिली के बाइक चोरी और लूट करने वाले बदमाश रहपुरा नहर रोड पर एक कॉलेज के पास किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। हाथ में गोली लगने से कांस्टेबल मेघश्याम घायल हो गए। पुलिस की ओर से की गई जवाबी फायरिंग में पीलीभीत के बीसलपुर थाना क्षेत्र के गांव जसौली दिवाली निवासी लालाराम के दाहिने पैर में गोली लगी।
विज्ञापन

पुलिस ने लालाराम और उसके साथी भुता थाना क्षेत्र के गांव परेवा कुइयां निवासी सरताज को दबोच लिया। मुठभेड़ के दौरान दो बदमाश मौके से भाग निकले, जिन्हें बिथरी चैनपुर पुलिस ने बुधवार रात बेनीपुर सादात गांव के पास मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों में भुता थानाक्षेत्र के गांव परेवा कुइया निवासी ताहिर उर्फ गुड्डू और नवाबगंज थानाक्षेत्र के गांव दावीखेड़ा निवासी बाबू शामिल हैं। सचिन नाम का सिपाही भी घायल हुआ है। बदमाश ताहिर के पैर में गोली लगी है। गिरफ्तार बदमाशों ने 24 जून को बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में एमआर से लूटपाट की घटना स्वीकार की है। इंस्पेक्टर चंद्र प्रकाश शुक्ला ने बताया सिपाही और घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाशों के पास से तमंचे और कारतूस मिले हैं। बदमाशों ने लूट की वारदात कबूली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरफ्तार बदमाशों का लंबा आपराधिक इतिहास
- गिरफ्तार लालाराम के खिलाफ पीलीभीत के बीसलपुर, बिलसंडा, बरखेड़ा, न्यूरिया व बरेली के बिथरी चैनपुर, फरीदपुर, भुता और नवाबगंज में चोरी लूट व डकैती के 13 मामले दर्ज हैं। सरताज के खिलाफ फरीदपुर व बिथरी चैनपुर थाने में तीन मामले दर्ज हैं। पुलिस ताहिर उर्फ गुड्डू और बाबू का आपराधिक इतिहास भी खंगाल रही है। संवाद


----------
मुठभेड़ में बदमाश लालाराम की पैर में गोली लगी है। हाथ में गोली लगने से एक सिपाही भी घायल हुआ है। दोनों घायलों को फरीदपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया है। बदमाशों ने पूछताछ में लूट व चोरी की घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। मौके से भागे दोनों बदमाशों की भी तलाश की जा रही है।
- संदीप सिंह, सीओ फरीदपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed