{"_id":"676277113e9732d35b0fd584","slug":"four-people-arrested-including-shopkeeper-for-sold-duplicate-pipe-in-bareilly-2024-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: अपोलो कंपनी के नाम से बेच रहे थे नकली पाइप, दुकानदार समेत चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: अपोलो कंपनी के नाम से बेच रहे थे नकली पाइप, दुकानदार समेत चार गिरफ्तार
Wed, 18 Dec 2024 12:50 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 18 Dec 2024 12:50 PM IST
सार
बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में कंपनी के नाम से नकली पाइप बेचे जा रहे थे। कंपनी की टीम ने मंगलवार रात पुलिस के साथ छापा मारा तो इसका खुलासा हुआ।
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के इज्जतनगर थाने की पुलिस ने अपोलो कंपनी की टीम के साथ पीरबहोड़ा इलाके में छापा मारकर कंपनी के नाम से बेचे जा रहे नकली पाइप बरामद किए। इस मामले में दुकान मालिक समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
अपोलो कंपनी के सीनियर जनरल मैनेजर मनोज शर्मा ने बताया कि काफ़ी समय से शिकायत मिल रही थी कि पीरबहोड़ा में उनकी कंपनी के नाम से नकली पाइप की बिक्री हो रही है। इसके आधार पर कंपनी की टीम ने पहले खुद घूमकर सबूत जुटाए और फिर इज्जतनगर पुलिस को जानकारी दी।
विज्ञापन
दुकान पर मारा था छापा
मंगलवार रात टीम के साथ मौके पर पहुंची पुलिस ने दुकान से काफ़ी मात्रा में नकली पाइप बरामद किए हैं। पुलिस ने दुकान मालिक मोनिस खान समेत चार लोगों को हिरासत में ले लिया। इनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई। आरोपियों में दुकान मालिक मोनिस, नौशाद और साहिल समेत चार लोग नामजद किए गए हैं।
विज्ञापन
दुकान मालिक मोनिस ने बताया कि किला क्षेत्र के साहिल और नौशाद उसे माल सप्लाई देते थे। इज्जतनगर इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय ने बताया कि कंपनी के अधिकारियों की शिकायत के बाद मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। बरामद नकली माल जब्त कर लिया गया है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन