{"_id":"68cb2486939a61d9660d76c3","slug":"four-pairs-of-special-trains-including-the-kathgodam-mumbai-central-will-be-regular-with-fares-reduced-bareilly-news-c-4-vns1074-728074-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल समेत चार जोड़ी विशेष गाड़ियां होंगी नियमित, घटेगा किराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल समेत चार जोड़ी विशेष गाड़ियां होंगी नियमित, घटेगा किराया
विज्ञापन
बरेली। काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल विशेष गाड़ी समेत बरेली होकर गुजरने वाली चार जोड़ी ट्रेनों को नियमित किया जाएगा। नियमित होने के बाद इन गाड़ियों की स्लीपर से लेकर एसी तक सभी श्रेणियों का किराया 40 फीसदी तक कम हो जाएगा।
पिछले साल पूर्वोत्तर रेलवे ने टनकपुर-दौराई एक्सप्रेस समेत तीन गाड़ियों को नियमित का दर्जा दिया था। अब जिन गाड़ियों को नियमित करने की प्रक्रिया शुरू की गई है, उनमें लालकुआं-क्रांतिवीर संगोली रायण्णा (बंगलूरू), लालकुआं-राजकोट विशेष गाड़ियां भी शामिल हैं।
पूर्वोत्तर रेलवे ने 05074/05073 लालकुआं जंक्शन-क्रांतिवीर संगोली रायण्णा (बंगलूरू) विशेष गाड़ी का संचालन इसी साल जनवरी में शुरू किया था। दक्षिण भारत के लिए बरेली होकर गुजरने वाली यह इकलौती ट्रेन है। प्रत्येक शनिवार और मंगलवार को चलने वाली यह गाड़ी फुल रहती है।
विज्ञापन
09076-75 काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल विशेष गाड़ी को भी नियमित का दर्जा दिया जाएगा। सप्ताह में अप-डाउन दो दिन चलने वाली यह गाड़ी भी फुल रहती है। इससे पहले रेलवे 22976-75 रामनगर-बांद्रा टर्मिनल एक्सप्रेस को नियमित का दर्जा दे चुका है। पिछले साल 05097-98 टनकपुर-दौराई विशेष गाड़ी को 15092-91 नंबर के साथ नियमित का दर्जा दिया जा चुका है।
05045-46 लालकुआं-राजकोट विशेष गाड़ी का रविवार और सोमवार को संचालन किया जा रहा है। लंबी दूरी की यह गाड़ी भी नियमित करने की तैयारी है। विशेष दर्जा के साथ संचालन के कारण इन गाड़ियों में नियमित के मुकाबले किराया ज्यादा है। यह सभी गाड़ियां उत्तराखंड के प्रारंभिक स्टेशनों से चलकर यूपी समेत राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश व तेलंगाना को कनेक्टिविटी देती हैं। संवाद
-- -- --
यात्री सुविधाओं के मद्देनजर चार जोड़ी विशेष ट्रेनों को नियमित का दर्जा दिया जाएगा। इन गाड़ियों में लालकुआं-राजकोट, लालकुआं जंक्शन-क्रांतिवीर संगोली रायण्णा (बंगलूरू) और काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल विशेष ट्रेन भी शामिल है। स्वीकृति मिलने के बाद इन विशेष गाड़ियों के नियमित नंबर जारी कर दिए जाएंगे।- संजीव शर्मा, सीनियर डीसीएम
-- -
लंबी दूरी की 14 गाड़ियों को ढंडारी कलां स्टेशन पर ठहराव
बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे ने बरेली होकर गुजरने वाली अप-डाउन 14 गाड़ियों को फिरोजपुर मंडल के ढंढारी कलां स्टेशन पर ठहराव दिया है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज सिंह ने बताया कि 14618 अमृतसर-पूर्णिया कैंट एक्सप्रेस, 22552 जलंधर सिटी-दरभंगा एक्सप्रेस, 14616 अमृतसर-लालकुआं एक्सप्रेस, 15212 अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस, 12204 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस, 14650 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस शामिल हैं। 14674 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस, 22424 अमृतसर-गोरखपुर एक्सप्रेस, 14604 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस, 15532 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस, 14649 जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस, 14673 जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस, 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस और 15708 अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस को अगले आदेश तक ढंडारी कलां स्टेशन पर दो-दो मिनट का ठहराव दिया जाएगा। संवाद
--
अगले आदेश तक काठगोदाम-मुंबई विशेष गाड़ी आंशिक रूप से निरस्त
बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज सिंह ने बताया कि पश्चिम रेलवे के मुंबई सेंट्रल स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर इंजीनियरिंग संबंधी कार्यों के कारण 09076-75 काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल साप्ताहिक विशेष गाड़ी को बोरीवली-मुंबई के बीच निरस्त कर दिया गया है। इस गाड़ी का संचालन अगले आदेशों तक मुंबई सेंट्रल के स्थान पर बोरीवली तक किया जाएगा। संवाद