फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Four of the first flight on August Haj

हज यात्रा की पहली फ्लाइट चार अगस्त को

Tue, 12 Jul 2016 01:12 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली। Updated Tue, 12 Jul 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
हज यात्रा की पहली फ्लाइट चार अगस्त को है। इसे लेकर हज यात्रियों ने तैयारी शुरू कर दी है। सफर में ले जाने वाले समान की सूची तैयार करके खरीदारी शुरू कर दिया है। 
विज्ञापन

हज यात्रा में साथ ले जाने वाले सामानों में प्रमुख रूप से दो सूटकेस हैं। इसमें साढ़े 22 किलो और दूसरा 20 किलो वजन के लगेज का है। इसके साथ ही 10 किलो वजन के लिए हैंड बैग और एहराम आदि हैं। फाइक इंक्लेव निवासी उवैस अहमद अपनी पत्नी के साथ जा रहे हैं। जो हज यात्रा में सामान ले जाने की खरीदारी के साथ ही लोगों से मिल जुल भी रहे हैं। बाजार संदल खां निवासी इरशाद हुसैन ने कह कि अब तो एक महीना भी नहीं बचा है। वह तैयारी में जुट गए हैं साथ ही अपने रिश्तेदारों और मिलने जुलने वालों के घर जा कर भूल चूक की माफी आदि मांग रहे हैं। इसी तरह 70 वर्षीय रियाज अहमद भी बेहद खुश हैं कि उन्हें हज पर जाने का मौका मिला है।          
विज्ञापन


टीकाकरण कैंप 15 
से 30 जुलाई तक
बरेली। रमजान के कारण हज जाने वाले यात्रियों का टीकाकरण रोक दिया गया था। जो अब फिर से शिविर लगाकर टीकाकरण किया जाएगा। यह शिविर अपने पूर्व निर्धारित स्थानों पर ही 15 से 30 जुलाई तक लगेंगे। इसमें मेनिनगोकोकल मेनिनजाइटिस, सीजनल इंफलुएंजा वैक्सीन का टीकाकरण एवं ओरल पोलियो ड्राप पिलाया जाना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेनर मुख्तार अंसारी के अनुसार यह शिविर सूफी टोला पुराना शहर स्थित एवाने फरहत हाल, बाकरगंज के मदरसा जामिया नूरिया रजविया, शेखूपुर बहेड़ी के जामिया गौसिया बशीरुल उलूम, सौदागरान स्थित मदरसा मंजरे इस्लाम, मिर्धान फरीदपुर, सुजानपुरा मीरगंज के डा. शकील एजूकेशनल वेलफेयर सोसाइटी और एजाज नगर गौटिया पुराना शहर के तय्यबा हाल में लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed