Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Four new centres established for board examinations; seven removed from the list

Bareilly News: बोर्ड परीक्षाओं के लिए चार नए केंद्र बने, सात सूची से बाहर

Tue, 17 Nov 2026 02:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Four new centres established for board examinations; seven removed from the list
बरेली। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं के लिए केंद्रों की नई सूची सोमवार को जारी की गई है। पारदर्शी व्यवस्था के उद्देश्य से सदर तहसील क्षेत्र में चार नए विद्यालयों को केंद्र बनाया है। वहीं, सात पुराने केंद्रों को इस सूची से हटा दिया गया है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अजीत कुमार के मुताबिक, शुरुआती चरण में जिलेभर में कुल 130 परीक्षा केंद्र तय किए गए थे। इन केंद्रों के संबंध में विद्यार्थियों, विद्यालयों और प्रबंधकों से छह नवंबर तक आपत्तियां और सुझाव मांगे गए थे। आपत्तियों के भौतिक सत्यापन और समीक्षा के बाद नई सूची जारी हुई। इसके अनुसार अब कुल 131 विद्यालय परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसके अलावा एक सेंट्रल जेल को परीक्षा केंद्र बनाया जाएगा। सदर क्षेत्र के श्री गुरु गोबिंद सिंह इंटर कॉलेज, भरत इंटर कॉलेज भोजीपुरा, तिलक इंटर कॉलेज और केडीईएम इंटर कॉलेज को नए केंद्र के तौर पर जोड़ा गया है।
विज्ञापन

21 नवंबर तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति
जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अजीत सिंह ने बताया कि यदि किसी व्यक्ति को नए परीक्षा केंद्रों या छात्र आवंटन पर कोई भी शिकायत या आपत्ति है, तो साक्ष्यों के साथ 21 नवंबर तक ऑनलाइन प्रत्यावेदन परिषद के आधिकारिक पोर्टल पर दर्ज करा सकते हैं। यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर परीक्षा केंद्रों और छात्र आवंटन की पूरी सूची अपलोड कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed