{"_id":"5e877f658ebc3e76a002ddac","slug":"four-more-labs-set-up-in-up-to-test-kovid-19-bareilly-news-bly401608328","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड 19 की जांच के लिए यूपी में चार और लैब बनीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड 19 की जांच के लिए यूपी में चार और लैब बनीं
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
- फोटो : social media
बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर के सैंपल केजीएमयू लखनऊ, बदायूं के सैंपलों की जांच अलीगढ़ में होगी
विज्ञापन
हाईरिस्क आबादी चिह्नित करके रोज सैंपल भेजने के निर्देश
बरेली। बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच प्रदेश के चार और मेडिकल कॉलेजों में कोविड-19 लैब स्थापित की गई हैं। सूबे में अब सात ऐसी लैब हो गई हैं जहां कोरोना के सैंपल की जांच की जा सकेगी। इसके बाद सभी जिलों को हाईरिस्क जनसंख्या को चिह्नित कर उनके सैंपल अलग-अलग कोविड 19 लैब में भेजने के निर्देश दिए गए हैं।
चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग के सचिव वी हेकाली झिमोमी की ओर से यूपी के सभी डीएम और सीएमओ को जारी पत्र के मुताबिक अब सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, मेरठ, बुलंदशहर, हापुड़, गाजियाबाद, बागपत, अमरोहा और बिजनौर जिले के सैंपल एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज मेरठ भेजे जाएंगे। अलीगढ़, कासगंज, एटा, हाथरस, मथुरा, जेबीनगर, बदायूं, संभल, मुरादाबाद और रामपुर से सैंपल जेएन मेडिकल कॉलेज एएमयू अलीगढ़ जाएंगे। पीलीभीत, बरेली, बहराइच, गोंडा, श्रावस्ती, बलरामपुर, लखनऊ, हरदोई, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर और उन्नाव के सैंपलों की जांच केजीएमयू लखनऊ में होगी। चित्रकूट, बांदा, हमीरपुर, बाराबंकी, अंबेडकरनगर, सुल्तानपुर, अमेठी, कानपुर नगर, औरैया, रायबरेली, प्रतापगढ़ और कानपुर देहात के सैंपल की जांच लखनऊ के एसजीपीजीआई में होगी। वाराणसी, चंदौली, गाजीपुर, जौनपुर, मिर्जापुर, संत रविदास नगर, भदोही, सोनभद्र, आजमगढ़, बलिया मऊ, प्रयागराज, कौशांबी और फतेहपुर के सैंपल आईएमएस बीएचयू वाराणसी में भेजे जाएंगे। बस्ती, संत कबीरनगर, सिद्धार्थनगर, गोरखपुर, देवरिया, महराजगंज, कुशीनगर और अयोध्या के सैंपल की जांच गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में होगी। इसके अलावा फीरोजाबाद, मैनपुरी, जालौन, ललितपुर, महोबा, झांसी, आगरा, कन्नौज, फर्रुखाबाद और इटावा जिलों के सैंपल यूपीआर आईएमएस सैफई भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
इन मेडिकल कॉलेजों में सैंपल कलेक्शन का समय 24 घंटे तय किया गया है। हर जिले में रोज कम से कम चार सैंपल नियमानुसार ट्रिपल लेयर पैकिंग में लैब को को भेजना है। इसकी सूचना भी स्वास्थ्य भवन लखनऊ हर रोज शाम छह बजे तक भेजनी होगी। एसीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि बरेली में अब तक छह पॉजिटिव केस मिले हैं जो जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती है। कंटेनमेंट प्लान भी बनाया गया है। जिसके तहत सुभाषनगर में 5 से 6 दिन के लिए एक्टिव केस सर्च किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
हाईरिस्क आबादी चिह्नित करके रोज सैंपल भेजने के निर्देश बरेली। बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच प्रदेश के चार और मेडिकल कॉलेजों में कोविड-19 लैब स्थापित की गई हैं। सूबे में अब सात ऐसी लैब हो गई हैं जहां कोरोना के सैंपल की जांच की जा सकेगी। इसके बाद सभी जिलों को हाईरिस्क जनसंख्या को चिह्नित कर उनके सैंपल अलग-अलग कोविड 19 लैब में भेजने के निर्देश दिए गए हैं।