फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Four more found corona infected, active case 28

Bareilly News: चार और मिले कोरोना संक्रमित, सक्रिय केस 28

Sat, 15 Apr 2023 02:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 15 Apr 2023 02:10 AM IST
विज्ञापन
Four more found corona infected, active case 28
बरेली। जिले में कोरोना संक्रमितों की तादाद बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को चार संदिग्ध मरीजों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने के बाद जिले में अब 28 सक्रिय केस हो गए हैं। बढ़ते केस देखते हुए अब स्वास्थ्य विभाग की ओर से फोकस सैंपलिंग की तैयारी है। स्टेटिक टीम जिम्मेदारी संभालेगी।
विज्ञापन




सर्विलांस सेल प्रभारी डॉ. अनुराग गौतम के मुताबिक शुक्रवार को राजेंद्र नगर की रहने वाली 68 वर्षीय बुजुर्ग महिला संक्रमित मिली है। जो वर्तमान में इलाज के लिए गाजियाबाद स्थित एक निजी अस्पताल भर्ती है। कर्मचारी नगर का रहने वाला 36 वर्षीय पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी समेत सिविल लाइंस के बुजुर्ग दंपती चपेट में हैं। इन्होंने बाजार से सामान खरीदारी के लिए आवाजाही के दौरान संक्रमित होने की आशंका जताई है। उधर, बढ़ते हुए केस देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अब फोकस सैंपल कराने की तैयारी में है। इसके तहत नारी निकेतन, जिला-सेंट्रल जेल, वृद्धाश्रम, अनाथालय, स्कूल-कॉलेज समेत अन्य स्थानों पर सैंपलिंग के लिए शिविर लगाएगा।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. बलवीर सिंह ने लोगों को संदिग्ध लक्षण मिलने पर तत्काल जांच कराने की अपील की है। कहा कि अभी तक कोई भी केस गंभीर स्थिति में नहीं मिला है। अगर कोई गंभीर संक्रमित होगा तो उसके इलाज की पूरी तैयारी है। एहतियातन लोगों को संक्रमण से बचाव के लिए ऐसे स्थान जहां भीड़भाड़ हो, अस्पताल में और संदिग्ध लक्षण वालों से मिलने के दौरान मास्क, सामाजिक दूरी के प्रोटोकॉल का पालन करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पशुपालन विभाग की सुस्ती से लुढ़की

संचारी रोग नियंत्रण मुहिम की रैंकिंग

- पशुओं को रोगों से बचाव के प्रति जागरुकता और टीकाकरण की थी जिम्मेदारी



- प्रदेश में बरेली 47वें, पीलीभीत 15वें, बदायूं 19वें, शाहजहांपुर 61वें पायदान पर

अमर उजाला ब्यूरो

बरेली। स्वास्थ्य विभाग की ओर से चल रही संचारी रोग नियंत्रण मुहिम पहले सप्ताह में धड़ाम हो गई है। मंडल में भले ही बरेली को तीसरी रैंक मिली हो, लेकिन जिला स्तर पर 47वीं रैंक मिली है। प्राप्त रैंकिंग रिपोर्ट के अनुसार पशुपालन विभाग को शून्य अंक मिलने से रैंकिंग गिरी है।




संचारी रोग नियंत्रण मुहिम एक अप्रैल से शुरू हुआ है। सप्ताह भर में किए गए कार्यों के आधार पर बृहस्पतिवार को शासन से जिलेवार रैंक जारी हुई। मंडल के चारों जिलों में बरेली 47वें, पीलीभीत 15वें, बदायूं 19वें, शाहजहांपुर 61वें पायदान पर दर्ज हुआ है। बरेली में पशुपालन विभाग की ओर से कोई कार्य न करने पर शून्य अंक, कृषि विभाग को 21 फीसदी, शिक्षा विभाग को 65 फीसदी कार्यांक मिले हैं। जबकि अन्य विभागों की प्रगति संतोषजनक है। मामले पर प्रभारी एडी हेल्थ डॉ. एके चौधरी ने संबंधित विभागों को कार्य प्रगति को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed