फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Four mega blocks on three rail routes in August, repair work will be done

Bareilly News: अगस्त में तीन रेल रूटों पर चार मेगा ब्लॉक, कराए जाएंगे मरम्मत के काम

Sat, 26 Jul 2025 02:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jul 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
Four mega blocks on three rail routes in August, repair work will be done
बरेली। अगले माह तीन रेल रूटों पर मरम्मत के कार्यों के कारण लिए जाने वाले मेगा ब्लॉक से यात्रियों की समस्याएं बढ़ेंगी। ये मेगा ब्लॉक रक्षाबंधन के बाद प्रस्तावित हैं। इससे पहले भी कुछ स्थानों पर छोटे ब्लॉक लेकर मरम्मत के काम कराए जाएंगे। शुक्रवार को बरेली-चंदौसी रेल लाइन पर तीन घंटे का मेगा ब्लॉक लिया गया।
विज्ञापन

पिछले दो माह से यात्रियों के दबाव और विशेष ट्रेनों के संचालन के कारण बरेली-दिल्ली मुख्य रेल लाइन और बरेली-सीतापुर-लखनऊ रूट पर कोई बड़ा ब्लॉक नहीं लिया गया। अब इन रूटों के साथ ही, मुरादाबाद-देहरादून, बरेली-टनकपुर और बरेली-काठगोदाम रेलखंडों पर भी मरम्मत के काम प्रस्तावित हैं। बरसात में कई स्थानों पर मिट्टी धंसने की घटनाएं भी हुईं। रेलवे ने बिना ब्लॉक के ही लाइनें दुरुस्त कर संचालन बहाल रखा।
विज्ञापन

अगस्त में इन रेल खंडों में कई छोटे-बड़े पुलों पर भी मरम्मत संबंधी काम होने हैं। इन स्थानों पर गाड़ियों को कॉशन के साथ पास किया जा रहा है। ऐसे में स्पीड प्रभावित हो रही है। इस कारण अगस्त में मेगा ब्लॉक लेकर मरम्मत संबंधी काम प्रस्तावित हैं। इन मेगा ब्लॉक के कारण बरेली होकर गुजरने वाली 50 से ज्यादा ट्रेनें प्रभावित होने का अनुमान है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed