फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Four including girl arrested with opium worth one crore in bareilly

नशे की खेप बरामद: एक करोड़ की अफीम के साथ लड़की समेत चार गिरफ्तार, तस्कर पुलिस वालों को समझ बैठे ग्राहक

Mon, 05 Sep 2022 05:05 PM IST
Vikas Kumar अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 05 Sep 2022 05:05 PM IST
सार

पुलिस एनडीपीएस के तहत एफआईआर दर्ज कर सोमवार दोपहर उन्हें पुलिस लाइन लेकर आई। चारों तस्करों को मीडिया के सामने लाकर वर्कआउट किया गया। 

विज्ञापन
Four including girl arrested with opium worth one crore in bareilly
पुलिस ने बरामद की एक करोड़ की अफीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वजीरगंज पुलिस ने रविवार रात एक करोड़ आठ लाख की अफीम के साथ लड़की समेत बरेली के चार तस्कर दबोच लिए। उनके पास एक कार बरामद हुई है। वह थाना क्षेत्र के बगरैन इलाके में अफीम सप्लाई करने आए थे। इसी दौरान पकड़े गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चारों तस्करों को जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


एसएसपी डॉ. ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि रविवार रात वजीरंगज इंस्पेक्टर धनंजय कुमार पांडेय और बगरैन चौकी इंचार्ज दिनेश तिवारी बगरैन इलाके में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि बिसौली रोड पर पेट्रोल पंप के नजदीक एक अल्टो कार में संदिग्ध लोग हैं। संभवता वह नशीले पदार्थों के तस्कर हैं। इस पर इंस्पेक्टर ने सादा कपड़ों में पुलिस को कार के पास भेजा। कार सवार समझे कि यह उनके ग्राहक हैं। उन्होंने बताया कि वह माल लेकर आ गए हैं। जल्दी उनका भुगतान कर दो। 
विज्ञापन


पुलिस कर्मियों का इशारा मिलते ही इंस्पेक्टर और चौकी इंचार्ज ने अपनी टीम के साथ कार को घेर लिया। उसमें मौजूद एक लड़की समेत चार तस्कर पकड़ लिए गए। तलाशी के दौरान कार से एक करोड़ आठ लाख रुपये की साढ़े पांच किलो अफीम बरामद हुई। चारों तस्करों को थाने ले जाया गया। जहां पूछताछ के दौरान उन्होंने अपने नाम बरेली के देवरनिया थाना क्षेत्र के गांव चुम्बकिया निवासी करुण सिंह पुत्र देवेंद्र सिंह, बहेड़ थाना क्षेत्र के गांव गोपालपुर बिहारीपुर निवासी आदित्य पुत्र प्रणवीर सिंह, देवरनिया थाना क्षेत्र के गांव कानमन निवासी दिव्यांशु पुत्र झांझनलाल और बरेली में कर्मचारी नगर निवासी फिजा खान पुत्री समीम खान बताए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस एनडीपीएस के तहत एफआईआर दर्ज कर सोमवार दोपहर उन्हें पुलिस लाइन लेकर आई। चारों तस्करों को मीडिया के सामने लाकर वर्कआउट किया गया। शाम को उन्हें जेल भेज दिया गया। एसएसपी ने तस्कर पकड़ने वाली टीम को 15 हजार रुपये का इनाम दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed