फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Four hours cut off from Shahdana sub-centre, problem in Qila throughout the day

Bareilly News: शाहदाना उपकेंद्र से चार घंटे कटौती, किला में दिन भर रही समस्या

Wed, 04 Sep 2024 07:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2024 07:17 AM IST
विज्ञापन
Four hours cut off from Shahdana sub-centre, problem in Qila throughout the day
इज्जतनगर और सीबीगंज में भी कटौती व ट्रिपिंग से परेशान हुए उपभोक्ता
विज्ञापन

बरेली। शाहदाना उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में मंगलवार को उपभोक्ताओं ने चार घंटे कटौती का सामना किया। किला, इज्जतनगर, कुतुबखाना के इलाकों में भी कटौती और ट्रिपिंग की समस्या रही। सीबीगंज के कई इलाकों में भी ट्रिपिंग से उपभोक्ता परेशान हुए।
शाहदाना उपकेंद्र से जुड़े गंगापुर-मठ की चौकी इलाके में बंच केबल जलने के बाद मंगलवार को आर्मर्ड केबल डालने का काम किया गया। इस दौरान चार से सात बजे तक कटौती की गई। इसके चलते सिकलापुर, गंगापुर, बांस मंडी, कटी कुइयां, शाहदाना इलाकों में लोग परेशान हुए। किला उपकेंद्र के छोटी बमनपुरी, जखीरा, खन्नू मोहल्ला, लाल मस्जिद, संदल खां बजरिया, मलूकपुर बजरिया इलाकों में पांच घंटे तक कटौती की गई।
विज्ञापन

इज्जतनगर उपकेंद्र सोमवार रात और इसके बाद मंगलवार दिन में तीन बार ब्रेक डाउन हुआ। इससे आलोक नगर, जागृति नगर, संत नगर इलाकों में उपभोक्ताओं ने कटौती का सामना किया। सुभाषनगर और सीबीगंज उपकेंद्र के इलाकों में भी कटौती की गई। शाम को इन इलाकों में ट्रिपिंग ने परेशान किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed