फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Four home guards suffering from heat, admitted in heat wave ward

Bareilly News: गर्मी से बेहाल हुए चार होमगार्ड, लू वार्ड में भर्ती

Wed, 26 Jun 2024 07:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2024 07:13 AM IST
विज्ञापन
Four home guards suffering from heat, admitted in heat wave ward
बरेली। प्री-मानसून हावी होने से भले गर्मी से हल्की राहत मिली हो पर चौराहाें पर तैनात होमगार्डों की हालत बिगड़ रही है। मंगलवार को जिला अस्पताल में गंभीर हालत में चार होमगार्ड भर्ती हुए। आरोप है कि 15-20 दिनों से भीषण गर्मी में बगैर किसी सुविधा के लगातार ड्यूटी जारी है। लिहाजा, उनकी हालत बिगड़ी।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. राहुल वाजपेयी के मुताबिक दो होमगार्ड सोमवार को और दो मंगलवार को भर्ती हुए। इनमें से एक होमगार्ड की तबीयत में सुधार होने पर उसे डिस्चार्ज कर दिया है। थाना भमोरा के गांव भानपुर निवासी होमगार्ड रमेश ने बताया कि पुलिस लाइन से उनकी जीआरएम स्कूल के पास ड्यूटी लगी थी। कैंट थाना के चनहेटी निवासी होमगार्ड रामप्रताप की ड्यूटी बिहारीपुर ढाल के पास थी। होमगार्ड कमांडेंट के आवास पर रविंद्र नाथ तैनात थे।
विज्ञापन

घंटाघर के पास होमगार्ड वीरेश उपाध्याय की ड्यूटी थी। उनका कहना था कि उनकी ड्यूटी एक चौराहे पर 15-15 दिन तक लगा दी जाती है, कई जगह सीधी धूप पड़ती है। छांव का कोई इंतजाम नहीं और न ही पेयजल का। अफसर ध्यान नहीं देते हैं। शिकायत पर सुनवाई नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed