फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Four found corona infected in hotspot sahaswan

हॉटस्पॉट सहसवान में चार मिल चुके कोरोना संक्रमित, संवेदनशील होता जा रहा इलाका

Fri, 17 Apr 2020 12:01 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 17 Apr 2020 12:01 AM IST
विज्ञापन
Four found corona infected in hotspot sahaswan
कोरोना वायरस - फोटो : Amar Ujala

जिले का सहसवान इलाका हॉटस्पॉट तो पहले ही घोषित किया जा चुका है लेकिन एक के बाद एक केस मिलने से यह और ज्यादा संवेदनशील होता जा रहा है। एक-एक करके सहसवान में कोरोना संक्रमण के चार केस मिल चुके हैं। इससे जिला प्रशासन में खलबली मच गई है। शहर के जालंधरी सराय का संक्रमित मिलाकर अब जिले में संक्रमितों की संख्या पांच हो गई है। 

विज्ञापन


सहसवान इलाके में सबसे पहला केस छह अप्रैल को मिला था। यह कोरोना संक्रमित मुंबई के बडाला निवासी निकला था। दो अप्रैल को मुंबई के छह लोगों के सैंपल भेजे गए थे, जिनमें एक युवक कोरोना संक्रमित निकला था। उसे तुरंत बरेली भेज दिया गया था, जबकि उसके पांच साथी जिला अस्पताल के कोरोना वार्ड में क्वांरटीन किए गए थे। 
विज्ञापन


दूसरा केस 10 अप्रैल की रात सहसवान इलाके के भवानीपुर खल्ली में मिला। यह संक्रमित आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले का निवासी है। वह अपने चार साथियों और तेलंगाना की पांच महिलाओं के साथ एक मस्जिद में रुका हुआ था। उसे तो  बरेली भेज दिया गया था  लेकिन उसके साथियों को  जिला अस्पताल के कोरोना वार्ड में क्वांरटीन किया गया था। तीसरा केस 15 अप्रैल की रात उसी गांव में निकला, जो दूसरे कोरोना संक्रमित के संपर्क में आया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक के बाद एक केस मिलने पर सहसवान इलाका पहले से हॉट स्पॉट घोषित है। सहसवान के अलावा उसके आसपास के 14 गांव सील हो चुके हैं। पुलिस और प्रशासन लगातार इस प्रयास में है कि इलाके में सुधार कैसे लाया जाए। वहीं एक-एक करके लगातार कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। गुरुवार रात आई रिपोर्ट ने जिला प्रशासन में और खलबली मचा दी। 

मुंबई के बडाला निवासी एक और युवक कोरोना संक्रमित निकला है। 14 अप्रैल को मुंबई के बडाला निवासी पांच लोगों समेत 20 के सैंपल जांच को भेजे गए थे। इनमें से 19 निगेटिव निकले जबकि मुंबई का एक 22 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित निकला है। इसकी सूचना मिलते ही सीएमओ डॉ. यशपाल सिंह, एसपी सिटी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव और जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. सुकुमार अग्रवाल कोरोना वार्ड पहुंच गए। संक्रमित युवक को बरेली भेजने की तैयारी शुरू कर दी गई है।

कोरोना संक्रमित निकला युवक मुंबई के बडाला का निवासी है। इसका 14 अप्रैल को दोबारा सैंपल भेजा गया था। अब यह संक्रमित निकला है। उसे बरेली भेजा जा रहा है। 

-डॉ. यशपाल सिंह, सीएमओ

मुंबई के बडाला निवासी एक युवक कोरोना संक्रमित निकला है, जबकि उसके पांच साथी निगेटिव आए थे। चूंकि वह कोरोना वार्ड में रहे और अन्य लोगों के संपर्क में आए, जिससे उनके सैंपल दोबारा जांच को भेजे गए थे। इनमें एक और कोरोना संक्रमित निकला है। 
-कुमार प्रशांत, डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed