{"_id":"678ff4139feea0cafc0c1449","slug":"four-estimates-issued-for-connection-bareilly-news-c-124-1-sbly1010-103589-2025-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: कनेक्शन के लिए जारी कर दिए चार-चार एस्टीमेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: कनेक्शन के लिए जारी कर दिए चार-चार एस्टीमेट
विज्ञापन
बहेड़ी। हाइवे पर गांव जाम सावंत के निकट एक निर्माणाधीन स्कूल में कनेक्शन के लिए आवेदन किए जाने के बाद निगम की ओर से चार-चार एस्टीमेट जारी कर दिए गए। आखिरी एस्टीमेट की रकम जमा कर दिए जाने के बाद भी कनेक्शन शुरू नहीं किया गया। इसके उलट बिजली निगम ने बिल जारी कर दिया है। मामले की शिकायत पावर कार्पोरेशन के सीएमडी से की गई है।
स्कूल के प्रबंधक राजेश यादव द्वारा सीएमडी आशीष गोयल को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि पिछले साल अक्तूबर महीने में बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन करने के वक्त एस्टीमेट 3.67 लाख रुपये का बताया गया। इसके बाद पोर्टल पर देखने पर वहां केवल सादा कागज अपलोड था। शिकायत करने पर दूसरा एस्टीमेट 3.59 लाख, तीसरा 2.39 लाख और चौथा 1.67 लाख रुपये का बनाया, जिसे जमा कर दिया गया। बिना कनेक्शन चालू हुए 45 सौ रुपये का बिल भी जारी कर दिया गया। संवाद
--
कुछ लोगों द्वारा स्कूल की ओर लाइन खींचे जाने का विरोध किया गया, जिसके चलते एस्टीमेट में बदलाव हुआ। स्कूल में बुधवार को कनेक्शन चालू कर दिया जाएगा।
- प्रेमचंद यादव, एसडीओ