फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Four days after death of son mother died in Usawan of Budaun

बेटे की मौत के चार दिन बाद मां ने तोड़ा दम: घर से बाहर भी नहीं निकल रही थीं जावित्री, परिजन बोले- लगा था सदमा

Sat, 06 May 2023 08:21 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 06 May 2023 08:21 AM IST
सार

बेटे देशराज की मौत के बाद मां जावित्री देवी को गहरा सदमा लगा। वह घर से बाहर ही नहीं निकल रही थीं। शुक्रवार सुबह चार बजे जावित्री देवी की मौत हो गई।

विज्ञापन
Four days after death of son mother died in Usawan of Budaun
मां जावित्री(फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के उसावां थाना क्षेत्र में बेटे की मौत का सदमा मां बर्दाश्त नहीं कर सकी। चार दिन पहले उसावां थाना क्षेत्र के गांव निरंजन नगला में बंदरों के हमले में छत से गिरकर बेटे देशराज की मौके पर ही मौत हो गई थी। देशराज की मौत के बाद उसकी 60 वर्षीय मां जावित्री देवी की सदमे से मौत हो गई।

विज्ञापन

मंगलवार को शाम साढ़े छह बजे उसावां थाना क्षेत्र के गांव निरंजन नगला में पूर्व प्रधान के छोटे भाई 45 वर्षीय देशराज शाक्य छत से कपड़े उतारने चढ़े थे। इसी दौरान बंदरों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया था। देशराज बंदरों से बचने के लिए जीने की ओर दौड़े इसी बीच उनका पैर फिसल गया। वह छत से मकान के बाहर लगीं ईंटों के ढेर पर गिरे इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी।

विज्ञापन

देशराज की मौत के बाद उनकी मां जावित्री देवी को गहरा सदमा लगा। वह घर से बाहर ही नहीं निकल रही थीं। शुक्रवार सुबह चार बजे जावित्री देवी की मौत हो गई। परिजनों ने गांव में ही शव की अंत्येष्टि कर दी। चार दिन के अंदर मां बेटे की मौत से ग्रामीण स्तब्ध हैं। पीड़ित परिवार में मातम पसरा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed