फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Four criminals arrested in encounter, three injured

Bareilly News: मुठभेड़ में चार बदमाश गिरफ्तार, तीन को लगी गोली

Tue, 06 May 2025 02:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 06 May 2025 02:47 AM IST
विज्ञापन
Four criminals arrested in encounter, three injured
बरेली। रविवार रात बारादरी और इज्जतनगर थाना क्षेत्र में दो मुठभेड़ के बाद चार बदमाश गिरफ्तार कर लिए गए। तीन आरोपियों के पैर में गोली लगी। इनको प्राथमिक उपचार के बाद कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया गया। आरोपियों में चेन लुटेरे और वाहन चोर शामिल हैं।
विज्ञापन

--
इज्जतनगर पुलिस ने रिटायर्ड फौजी की पत्नी की चेन लूटने वालों को गोली मारी
इज्जतनगर के परवाना नगर निवासी सेवानिवृत्त सैनिक ओमकार की पत्नी ओमा देवी बुधवार शाम सड़क पर टहल रहीं थीं। दो बाइक सवार झपट्टा मारकर उनका मंगलसूत्र तोड़कर ले गए। सीसीटीवी में घटना कैद हो गई। इज्जतनगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। रविवार रात पुलिस ने स्कूटी सवार युवकों को रुकने का इशारा किया तो वह सहारा मैदान में छिपने लगे। दोनों ने पुलिस को देखकर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी। दोनों बदमाशों के पास से लूटा गया ओमा देवी का मंगलसूत्र बरामद किया गया है। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम प्रेमनगर दीवानखाना निवासी गनी खान और कोहाड़ापीर निवासी फरमान बताया। दोनों ने बताया कि उन्होंने क्योलड़िया और हाफिजगंज में भी लूट की घटनाएं कीं थीं। दोनों के पास से दो तमंचे, तीन कारतूस, चार खोखे और लूटा गया मंगलसूत्र बरामद किया गया है।
विज्ञापन

--
बारादरी पुलिस ने वाहन चोरों को दबोचा, छह बाइक बरामद
बारादरी के शहदाना कॉलोनी निवासी राजेश की बाइक दो मई को मॉडल टाउन इंदिरा पार्क और हजियापुर तलैया निवासी शिवम की बाइक एक मई को मॉडल टाउन बैटरी वाली गली से चोरी हो गईं थी। बारादरी थाने में दोनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर बाइकों की तलाश की जा रही थी। रविवार को बारादरी पुलिस ने भरतौल हरुनगला रोड पर बाइक चोरों से मुठभेड़ का दावा किया। इसमें पुलिस ने हजियापुर निवासी आरिश और परवेज उर्फ बाबू को गिरफ्तार कर लिया। जवाबी कार्रवाई में आरिश के पैर में गोली लगी है। दोनों के पास से पुलिस ने चोरी की छह बाइक, एक स्कूटी, एक तमंचा, दो खोखे और एक कारतूस बरामद किया है। दोनों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने शहर में कई बाइक चोरी की हैं। पुलिस ने सभी बदमाशों को मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

---
लुटेरों-बदमाशों पर जारी रहेगी कार्रवाई : एसपी सिटी
एसएसपी के निर्देश पर जिले में अपराधियों के खिलाफ सघन अभियान जारी है। चार बदमाशों से मुठभेड़ के दौरान तीन के पैरों में गोली लगी है। चोरों, लुटेरों को किसी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। इस बारे में सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं।
- मानुष पारीक, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed