फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Four cow smugglers arrested after encounter, one injured after being shot in the leg

Bareilly News: मुठभेड़ के बाद चार गोतस्कर गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से एक घायल

Wed, 24 Jul 2024 01:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2024 01:55 AM IST
विज्ञापन
Four cow smugglers arrested after encounter, one injured after being shot in the leg
अमरिया में मुठभेढ़ में घायल आरोपी को ले जाती पुलिस।स्रोत: पुलिस
अमरिया/पीलीभीत। गोवंशीय पशु की हत्या की तैयारी में जुटे चार गोतस्कर को पुलिस ने एक सूचना पर घेर लिया। इस दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से एक आरोपी घायल हो गया। बाद में पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। चारों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

सोमवार रात दरोगा संजय कुमार जीप से गश्त पर निकले थे। मुगलाखेड़ा तिराहे के पास पहुंचने पर मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग सरैनी तिकुनिया जाने वाले मार्ग से अंदर चकरोड पर गन्ने के खेत में एक गोवंशीय पशु की हत्या करने जा रहे हैं। उनके पास असलाह भी हो सकते हैं।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर ली। पुलिस के चेतावनी देने पर उन्होंने अपने साथी इकराम का नाम लेकर गोली चलाने के लिए कहा। जिसपर उसने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। आत्मरक्षा में टीम में शामिल उपनिरीक्षक ज्ञानेश्वर कुमार ने भी गोली चलाई जो इकराम के पैर में लगी। जिससे वह गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस टीम ने इकराम समेत चारों लोगों को दबोच लिया। सूचना पर मौके पर न्यूरिया और जहानाबाद पुलिस के साथ फील्ड यूनिट की टीम भी पहुंच गई। मौके से तमंचा, कारतूस और मोबाइल फोन बरामद किया गया। थाना प्रभारी ने पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की। घायल आरोपी को सीएचसी ले जाया गया, जहांं से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

टीम ने गोवंशीय पशु को अमरिया स्थिति पशु चिकित्सालय भेजा। मौके से पशु हत्या में प्रयोग किए जाने वाले लोहे के धारदार उपकरण बरामद किए। आरोपियों ने पशु को जंगल से पकड़कर लाने की बात कही। थाना प्रभारी ब्रजवीर सिंह ने बताया कि गांव सरैनी, तिकुनिया निवासी इकराम, सलीम व गांव बांसखेड़ा निवासी फुरकान व शाहिद के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। इसमें आरोपी सलीम व फुरकान का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed