फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Four convicted including three constables who dragged SP by car

Bareilly News: रुविवि की बेटियों ने चार स्वर्ण सहित झटके 12 पदक

Sat, 22 Feb 2025 12:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Four convicted including three constables who dragged SP by car
बरेली। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय में चल रही अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालयीय ग्रेपलिंग प्रतियोगिता में शुक्रवार को महिलाओं की नो गी (पारंपरिक पोशाक के बिना) श्रेणी में विभिन्न भार वर्गाें के मुकाबले खेले गए। इसमें रुहेलखंड विवि की बेटियों ने चार स्वर्ण सहित कुल 12 पदक जीतकर अंक तालिका में प्रथम स्थान हासिल किया। स्पोर्ट्स विश्वविद्यालय ऑफ हरियाणा दूसरे और देश भगत विश्वविद्यालय पंजाब तीसरे पायदान पर रहे।
विज्ञापन

अंडर-42 किलो भारवर्ग में स्वर्णिम विश्वविद्यालय गुजरात की रूहीना मंसूरी को स्वर्ण, रुविवि की सोनिका को रजत, डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर टेक यूनिवर्सिटी आगरा की रिया नवनीत और राजू श्रॉफ आरओएफईएल विश्वविद्यालय वापी की रजनी रामलाल को कांस्य पदक मिला। अंडर-46 किलो में मां शाकंभरी विश्वविद्यालय सहारनपुर की दीक्षा ने स्वर्ण, राजू श्रॉफ आरओएफईएल यूनिवर्सिटी की खुशबू ने रजत, चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय भिवानी की साक्षी और रुविवि की ऋषिका को कांस्य पदक मिला।
विज्ञापन

अंडर-50 किलो में देश भगत यूनिवर्सिटी की अंशिका को स्वर्ण, राजू श्रॉफ आरओएफईएल विश्वविद्यालय वापी की अर्चना को रजत, रुविवि की सिमरन और चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय भिवानी की स्वीटी को कांस्य पदक मिला। अंडर-54 किलो में रुविवि की तनु को स्वर्ण, श्री खुशाल दास यूनिवर्सिटी राजस्थान की सविता को रजत, पारुल विश्वविद्यालय गुजरात की प्रियल और स्वर्णिम यूनिवर्सिटी गुजरात की सेजल को कांस्य पदक हासिल हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंडर-58 किलो भारवर्ग में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी ऑफ हरियाणा की श्वेता ने स्वर्ण, रुविवि की जिया ने रजत, यूनिवर्सिटी ऑफ कोटा की निकिता चौधरी और चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय भिवानी की वर्षा ने कांस्य पदक कब्जाया। अंडर-62 किलो में रुविवि की ताबू को स्वर्ण, देश भगत यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ की तमन्ना को रजत, यूनिवर्सिटी ऑफ जम्मू की माधुरी और मां शाकंभरी यूनिवर्सिटी सहारनपुर की निशा को कांस्य पदक मिला।

अंडर-66 किलो में चौधरी बंसीलाल यूनिवर्सिटी भिवानी की साक्षी ने स्वर्ण, रुविवि की समीक्षा ने रजत, यूनिवर्सिटी ऑफ कालीकट की सलीहा और भगवान विश्वविद्यालय सूरत की माधुरी ने कांस्य पदक जीता। अंडर-70 किलो में पारुल यूनिवर्सिटी गुजरात की ज्योति को स्वर्ण, डीएवी यूनिवर्सिटी की मुस्कान को रजत, राजू श्रॉफ आरओएफईएल विश्वविद्यालय वापी की स्नेहा रमेश और रुविवि की कृतिका को कांस्य पदक मिला।

अंडर-74 किलो में डॉ. भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी आगरा की रोहिणी ने स्वर्ण, रुविवि की विशाखा ने रजत, स्वर्णिम यूनिवर्सिटी ऑफ गुजरात की शिवानी और मां शाकंभरी यूनिवर्सिटी सहारनपुर की रिया ने कांस्य पदक अपने नाम किया। अंडर-78 किलो में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी ऑफ हरियाणा की खुशी को स्वर्ण, रुविवि की खुशी चौधरी को रजत, गोंडवाना यूनिवर्सिटी महाराष्ट्र की सुमन और श्रीधर यूनिवर्सिटी राजस्थान की शोभा को कांस्य पदक मिला।


अंडर-82 किलो में रुविवि की मोनिका ने स्वर्ण, श्रीधर यूनिवर्सिटी की पूजा ने रजत, भगवंत यूनिवर्सिटी की सुंदरी और केएन मोदी यूनिवर्सिटी की धर्मा ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। 82 किलो से अधिक भारवर्ग में रुविवि की खुशी को स्वर्ण, वीजीयू जयपुर की दीक्षिता को रजत, श्रीधर यूनिवर्सिटी की पूजा और निर्वाण विश्वविद्यालय जयपुर की बाबू को कांस्य पदक मिला। शनिवार को महिला वर्ग गी श्रेणी के मुकाबले खेले जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed