फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Four caught smuggling meat of nomadic animals

Bareilly News: घुमंतू पशुओं की मांस का तस्करी करने वाले चार दबोचे

Wed, 12 Jun 2024 06:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2024 06:10 AM IST
विज्ञापन
Four caught smuggling meat of nomadic animals
शाही। कार में घुमंतू पशु को ठूंस कर भरते हुए चार गो-तस्करों को पुलिस ने दबोच लिया है। इनके पास से चाकू, तमंचा, कारतूस सहित अन्य उपकरण बरामद किए गए हैं। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करते हुए आरोपियों को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

सोमवार देर रात थाना क्षेत्र के गांव चकदाह से आगे धौराटांडा रोड पर भट्ठे के नजदीक पुलिस चेकिंग कर रही थी। यहां संदिग्ध सफेद कार को देखकर पुलिस ने घेराबंदी की तो दो लोग घुमंतू पशु को कार में जबरदस्ती ठूंस कर भरते हुए मिले। पुलिस ने चारों को घेरकर पकड़ लिया।
विज्ञापन

पूछताछ करने पर चालक सीट पर बैठे व्यक्ति ने अपना नाम नईद अहमद पुत्र रियाजुद्दीन, दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम रिहासिब पुत्र सियार अली निवासी चकदाह बताया है। गाय को पकड़कर ठूंसने वाले व्यक्ति ने नाम अनस पुत्र मोहम्मद अख्तर और दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम अफसर उर्फ साडू पुत्र हबीब बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घुमंतू पशुओं को बनाते है टारगेट
आरोपियों ने बताया कि वह साडू के कहने पर चकदाह क्षेत्र से घुमंतू पशुओं को पकड़कर जंगल में पेड़ों से बांध देते हैं। रात में मौका पाकर धौराटांडा की ओर ले जाकर उनकी हत्या कर मांस बेच देते हैं। संरक्षित पशु को पुलिस ने ग्राम प्रधान के हवाले कर आरोपियों के खिलाफ कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना अध्यक्ष अमित कुमार, उप निरीक्षक करन सिंह चौहान, हेड कांस्टेबल अखिलेश कुमार, सरफराज, गुलफाम, अंकित आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed