फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Four bookies arrested for betting on match, business running in many areas

मैच पर सट्टा लगाते चार सटोरिये गिरफ्तार, कई इलाकों में चल रहा धंधा

Mon, 10 Jun 2019 01:18 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 10 Jun 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
Four bookies arrested for betting on match, business running in many areas
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

सदर बाजार पुलिस ने रविवार देर शाम लोहा मंडी के एक घर पर छापा मारकर क्रिकेट वर्ल्ड कप में सट्टा लगवाते चार लोगों को गिरफ्तार किया है। सट्टाबाजों के पास से 70 हजार रुपये नकद, 22 मोबाइल फोन और तीन लैपटॉप भी बरामद हुए हैं।

विज्ञापन


महानगर के कई इलाकों में क्रिकेट सट्टा चल रहा है। आईपीएल टूर्नामेंट के दौरान भी सट्टेबाजों के कई गिरोह पकड़े जा चुके हैं। रविवार को भारत-आस्ट्रेलिया के बीच मैच शुरू होने के बाद सदर बाजार को सूचना मिली कि लोहा मंडी के एक घर में क्रिकेट सट्टा का रैकेट चल रहा है। पुलिस ने छापा मारकर सुमित तुली, विवेक दीक्षित, हसीब और मोहम्मद इमरान को गिरफ्तार कर लिया। यहां से 70 हजार रुपये नकद मिले। 
विज्ञापन


पुलिस ने 22 मोबाइल फोन और तीन लैपटॉप भी बरामद हुए हैं। इंस्पेक्टर केपी सिंह ने बताया कि चार लोगों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में  रिपोर्ट दर्ज कराकर उन्हें गिरफ्तार किया गया है। इनसे रैकेट में शामिल अन्य साथियों के बारे में पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed