फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Four agents of Amar Jyoti company arrested

Bareilly News: अमर ज्योति कंपनी के चार एजेंट गिरफ्तार

Fri, 06 Jun 2025 02:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jun 2025 02:50 AM IST
विज्ञापन
Four agents of Amar Jyoti company arrested
बदायूं/बरेली। अमर ज्योति यूनिवर्स निधि लिमिटेड कंपनी के चार एजेंटों को बदायूं कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। निवेशकों की सूचना पर पुलिस चार दिन बाद जागी। बरेली से आरोपियों को उठाकर कोतवाली लाया गया। यहां इनसे धोखाधड़ी गिरोह के सरगना शशिकांत व भाजपा नेता सूर्यकांत मौर्य के बारे में पूछताछ की जा रही है। शुक्रवार को इन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


निदेशकों ने जब से कंपनी को दिवालिया घोषित कराने की कवायद शुरू की है, तब से निवेशकों में खलबली है। बरेली का भाजपा महानगर मंत्री सूर्यकांत मौर्य, उसके भाई शशिकांत आदि पर रिपोर्ट होने के चार दिन में ही 300 से अधिक निवेशक एसएसपी कार्यालय जाकर शिकायती पत्र दे चुके हैं। वहीं सौ से अधिक तहरीरें मुकदमे में शामिल कर ली गई हैं।
विज्ञापन

निवेशकों की नाराजगी और लगातार विरोध के बाद कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चौधरी सराय निवासी विजेंद्र मौर्य, गांधी नगर के कमल बाबू मौर्य, मीरा सराय के अवनीश मौर्य व शहबाजपुर के अरविंद मौर्य नाम के एजेंटों को पुलिस ने शाम के वक्त गिरफ्तार कर लिया। सूत्रों के मुताबिक, सभी बरेली में अपनी रिश्तेदारियों में छिपे थे। इन चार लोगों ने शहर के करीब चार सौ से अधिक लोगों का एक करोड़ से अधिक रुपया जमा कराया है। अब इस रकम व निदेशकों के बारे में इनसे पूछताछ की जा रही है। फिर इन्हें जेल भेजा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

घरों पर ताला डालकर भागे एजेंट
शहर में अमर ज्योति कंपनी के सौ से अधिक एजेंट हैं। अधिकतर एजेंट घरों पर ताला डालकर परिवार के साथ भाग गए हैं। पुलिस उनके बारे में जानकारी जुटा रही है। दरअसल, निवेशक इन एजेंटों के भरोसे ही कंपनी से जुड़े थे और अपनी जमापूंजी लगा दी थी।

निदेशकों की तलाश में दबिश

एसएसपी ने जो एसआईटी गठित की है, वह शशिकांत-सूर्यकांत व इनके मैनेजर आदि की तलाश कर रही है। बृहस्पतिवार को निदेशकों की तलाश में कई स्थानों पर दबिश दी गई, लेकिन वे हाथ नहीं लगे। बताया जा रहा है निदेशक कंपनी को दिवालिया घोषित कराने के लिए लखनऊ व प्रयागराज की दौड़ लगा रहे हैं। चार दिन पहले तक उनके फोन ऑन थे और वह निवेशकों को भरोसा दे रहे थे। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद उन्होंने नंबर भी बंद कर लिए हैं। इनका मैनेजर अमित सिंह बरेली में ही छिपा बताया जा रहा है।
छोटे लोगों ने लगाई थी बड़ी पूंजी
शहर के मध्यम वर्ग के कई ऐसे लोग जो बड़ी पूंजी एक साथ इकट्ठा नहीं कर सकते, उन्होंने अमर ज्योति यूनिवर्स निधि लिमिटेड में रुपये जमा किए थे। इसमें किसी ने अपने बच्चों की पढ़ाई के लिए तो किसी ने शादी के लिए रुपये जमा किए, ताकि समय पर उनका इस्तेमाल किया जा सके। इन लोगों को एजेंटों ने रकम दोगुना करने का लालच भी दिया था। अब कंपनी के अचानक भाग जाने से हजारों लोग इधर-उधर भटक रहे हैं। निवेशक जहां अपने एजेंटों की तलाश रहे हैं, वहीं कई निदेशक के आवास बरेली तक रोज दौड़ लगा रहे हैं। अब रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए भी कई लोग सामने आने लगे हैं।

--

निवेशकों की तहरीर के आधार पर नाम शामिल किए जा रहे हैं। कुछ एजेंटों व कर्मचारियों को भी नामजद किया गया है। उनमें से चार एजेंटों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ के बाद उनको कोर्ट में पेश किया जाएगा। अन्य एजेंटों व कर्मचारियों की तलाश में टीमें दबिश दे रहीं हैं। एसआईटी भी अपना काम कर रही है। -डॉ. बृजेश कुमार सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed