फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Four accused of robbery case arrested in police encounter in Bareilly

बरेली में मुठभेड़: डकैती के चार आरोपी गिरफ्तार, गोली लगने से दो घायल; हाथ जोड़कर रोते हुए मांगी माफी

Sun, 21 Jun 2026 10:38 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 21 Jun 2026 10:38 AM IST
सार

बहेड़ी पुलिस ने मुठभेड़ के बाद चार बदमाशों को गिरफ्तार किया, जिनमें से दो पैर में गोली लगने से घायल हुए। पुलिस के मुताबिक इन बदमाशों ने डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने लूटे गए कुंडल, अवैध हथियार और दो बाइकें बरामद की हैं। 

विज्ञापन
Four accused of robbery case arrested in police encounter in Bareilly
पुलिस ने पकड़ा तो हाथ जोड़कर फूट-फूटकर रोए आरोपी - फोटो : संवाद

विस्तार

बरेली में बहेड़ी थाना पुलिस ने महिलाओं से कुंडल लूटने की घटना का खुलासा किया है। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद चार बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से दो आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हुए हैं। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से लूटे गए कुंडल और अवैध हथियार बरामद किए हैं।

विज्ञापन




सीओ बहेड़ी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि 18 जून 2026 को चुरेली नहर पुलिया के पास डकैती की घटना हुई थी। चंद्रपाल अपनी पत्नी और साली के साथ ससुराल से लौट रहे थे। तभी दो बाइक पर सवार छह बदमाशों ने उनसे कुंडल छीन लिए थे। इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। घटना के अनावरण के लिए सर्विलांस, एसओजी और बहेड़ी थाना की संयुक्त टीमें गठित की गईं। 
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज और साक्ष्यों के आधार पर बदमाशों की पहचान की गई। 20 जून की रात दरोगा मोहित मावी पुलिस बल के साथ पचपेड़ा चौराहे पर वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान मुड़िया नवी बख्श की ओर से दो बाइक पर छह संदिग्ध व्यक्ति आते दिखे। पुलिस को देखकर बदमाश वापस भागने लगे, जिस पर पुलिस टीम ने उनका पीछा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने पुलिस पर की फायरिंग 
आगे से प्रभारी निरीक्षक बहेड़ी की गाड़ी आती देख बदमाशों ने अपनी बाइकें लभेदी गांव की ओर मोड़ दीं। तेज रफ्तार के कारण दोनों बाइकें गिर गईं। ललित और सचिन नामक दो बदमाश चोटिल हो गए। चार अन्य बदमाश खेतों की ओर भागे और पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। पुलिस की जवाबी फायरिंग में विकास और सौरभ नामक दो बदमाशों के पैर में गोली लगी और वे घायल होकर गिर गए।

दो आरोपी मौके पर भाग निकले 
पुलिस ने विकास, सौरभ, ललित और सचिन को गिरफ्तार कर लिया। उनके दो साथी मौके से फरार हो गए हैं, जिनकी तलाश जारी है। गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे से लूटे गए एक जोड़ी कुंडल बरामद हुए हैं। इसके अलावा, पुलिस ने तीन अवैध तमंचे, जिंदा कारतूस और घटना में प्रयुक्त दो बाइकें भी बरामद की हैं। घायल बदमाशों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है और उनके आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed