{"_id":"68f2b4f5358f82da7e090f09","slug":"four-accused-of-beating-up-a-business-leader-and-his-sons-arrested-bareilly-news-c-4-vns1074-748888-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: व्यापारी नेता और उनके बेटों को पीटने के चार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: व्यापारी नेता और उनके बेटों को पीटने के चार आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
सीसी कैमरों की फुटेज के आधार पर व्यापारी पक्ष को भी किया मुचलका पाबंद
बरेली। बारादरी थाना क्षेत्र में व्यापारी नेता और उनके पुत्रों की पिटाई करने के चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जांच में लूट या डकैती का कोई आरोप साबित नहीं हुआ। फुटेज के आधार पर व्यापारी व उनके बेटों को भी शांतिभंग का आरोपी मानकर मुचलका पाबंद किया गया है।
राष्ट्र जागरण उद्योग व्यापार मंडल के संजय नगर इकाई के कोषाध्यक्ष गंगाराम गुरनानी व उनके दो बेटों हर्ष व देव की पिटाई पड़ोसी ने अपने साथियों संग मिलकर की थी। शैलेंद्र प्रताप, लकी, भरत राठौर, मुकेश राठौर, विनय पाल और आठ अज्ञात के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई।
मारपीट का वीडियो भी वायरल हो गया था। बारादरी थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि विनय, मुकेश, भरत और शैलेंद्र प्रताप को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है। व्यापारी पक्ष पर कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं है, लेकिन फुटेज के आधार पर मुचलका पाबंद किया गया है। ब्यूरो