फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   four accused arrested on police assault

सिपाही को गोली मारने वाले चार बदमाश

Thu, 14 Apr 2022 12:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 12:56 AM IST
विज्ञापन
four accused arrested on police assault
बरेली। इज्जतनगर में चेकिंग के दौरान सिपाही श्यामसुंदर को गोली मारने के मामले में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद फतेहगंज पश्चिमी के गांव लोहार नगला के बदमाश अबरार, शकील और करेली निवासी मो. इबरान उर्फ इबरार को गिरफ्तार किया है। अबरार के पैर में गोली भी लगी है। घटना में प्रयुक्त बाइक चोरी के आरोप में खजुरिया घाट के शादाब को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

गोकशी की घटनाओं पर रोकथाम के लिए बृहस्पतिवार रात इज्जतनगर में लालपुर के पास नहर किनारे सिपाही श्याम सुंदर और ऋषभ यादव को पिकेट ड्यूटी पर लगाया था। शुक्रवार सुबह करीब 3:55 बजे दो बाइक पर पांच बदमाश वहां से गुजरे तो सिपाहियों ने ने टॉर्च दिखाकर उन्हें रोकने की कोशिश की। इस पर पीछे वाली बाइक पर बैठे बदमाश ने श्यामसुंदर को गोली मार दी। ऋषभ ने बाइक को धक्का मारकर गिराने के बाद गोली मारने वाले बदमाश को दबोचने की कोशिश की तो आगे बाइक पर निकले बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इसी बीच सभी बदमाश भाग निकले। सिपाही ऋषभ ने थाना इज्जतनगर में पांच बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

सीओ तृतीय साद मियां खां ने बताया कि इज्जतनगर इंस्पेक्टर संजय कुमार धीर की टीम ने चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इन चारों को कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार बदमाशों से चार तमंचे, छह कारतूस, तीन खोखे और वारदात में इस्तेमाल डिस्कवर बाइक बरामद की गई है। मुठभेड़ में घायल बदमाश अबरार का भाई इस्लाम और एक अन्य अज्ञात बदमाश अभी फरार है। इस अज्ञात बदमाश को इस्लाम ही लाया था, इस वजह से इन लोगों को उसके नाम की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शातिर बदमाश हैं चारों
गिरफ्तार किए गए सभी बदमाश काफी शातिर हैं। बाइक चुराने वाले शादाब पर आठ और इबरान उर्फ इमरान, अबरार व शकील पर दस-दस मुकदमे दर्ज हैं। शादाब बाइक चोरी का एक्सपर्ट है और 28 महीने जेल में रहने के बाद दो महीने पहले ही रिहा हुआ था। बाकी सभी घरों में चोरी के एक्सपर्ट हैं। बिथरी में जिन घरों में इस गैंग ने चोरी की, वहां परिवार के लोग मौजूद थे लेकिन उन्हें भनक तक नहीं लगी।
चोरी की बाइक ने बताया बदमाशों का पता
बरेली। सिपाही को गोली मारने की घटना का खुलासा मुखबिरी के दम पर हुआ। मौके पर छूटी बदमाशों की बाइक खजुरिया घाट के शादाब ने चुराई थी। उसके पकड़े जाने के बाद सारी कड़ियां खुलती चली गईं।
सीओ साद मियां खां ने बताया कि मौके से बरामद बाइक बारादरी के पुराना शहर निवासी अफसान अंसारी की थी। वह 24 मार्च को चोरी हुई थी और चोर का फोटो सीसीटीवी में कैद हो गया। छानबीन में चोर की पहचान शादाब के रूप में हुई। शादाब को पकड़ा गया तो पता चला कि उसने यह बाइक चार हजार रुपये में इबरान को बेची थी। सोमवार रात पुलिस ने इबरान को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अबरार, शकील और इस्लाम के नाम बताए।
इबरान ने बताया कि पांचों लोग बिथरी के गांव उगनपुर के दो घरों से चोरी करके लौट रहे थे। लालपुर नहर के पास पुलिस ने रोका तो पीछे वाली बाइक पर बैठे इबरान और शकील ने फायर कर दिया। फिर भी सिपाही ने लात मारकर उन्हें बाइक समेत नहर में गिरा दिया। इसी बीच आगे वाली बाइक पर सवार अबरार, शकील और इस्लाम ने तीन-चार राउंड फायर किए। अबरार की गोली लगने से सिपाही घायल हुआ था।
जहां सिपाही को लगी गोली, वहीं मुठभेड़
पुलिस का दावा है कि पुलिसकर्मियों पर फायरिंग के बाद बदमाश अपने हथियार जंगल में ही छिपाकर रख गए थे। मंगलवार सुबह करीब पांच बजे अबरार और शकील वही असलहे लेने लालपुर के पास ही भगवानपुर तिराहे पर पहुंचे तो पुलिस से मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से हुई फायरिंग में बदमाश अबरार पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। उसके दाहिने पैर में गोली लगी है। कहा जा रहा है कि जहां पुलिस को गोली लगी, पुलिस ने भी अपना बदला वहीं लिया।

चार बदमाशों को गिरफ्तार कर सिपाही को गोली मारने की घटना का खुलासा कर दिया गया है। दो बदमाश मुठभेड़ के दौरान पकड़े गए, जिसमें से एक के पैर में गोली लगी है। दो अन्य बदमाशों की अभी तलाश की जा रही है। - रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed