{"_id":"670348da4ad735ec9a02df39","slug":"four-accused-arrested-of-bareilly-explosion-case-2024-10-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बरेली धमाका मामला: रात में घोषित हुआ इनाम, चंद घंटे बाद ही चार आरोपी गिरफ्तार; वाहिद की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली धमाका मामला: रात में घोषित हुआ इनाम, चंद घंटे बाद ही चार आरोपी गिरफ्तार; वाहिद की तलाश
Mon, 07 Oct 2024 08:05 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 07 Oct 2024 08:05 AM IST
सार
बरेली में एसएसपी ने जिन आरोपियों की गिरफ्तारी पर इनाम घोषित किया, उनमें से चार आरोपियों को पुलिस ने चंदे घंटे बाद ही गिरफ्तार कर लिया। एक आरोपी अब भी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
विस्तार
बरेली के सिरौली थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में हुए धमाके के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। इन पर एसएसपी ने शनिवार रात इनाम घोषित किया था। पकड़े गए आरोपियों के पास से एक बोरा पटाखे भी बरामद हुए हैं। 25 हजार रुपये का इनामी आरोपी वाहिद अब भी फरार है।
विज्ञापन
दो अक्तूबर को गांव कल्याणपुर में रहमान शाह के घर में अवैध रूप से संचालित पटाखा फैक्टरी में हुए विस्फोट की गूंज लखनऊ तक पहुंची थी। इसमें सात लोगों की मौत हो चुकी है। पांच मकान जमींदोज हो गए थे। सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर एसएसपी ने अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित की थीं। दो आरोपी पहले ही जेल भेजे जा चुके थे।
विज्ञापन
रात में घोषित हुआ इनाम, सुबह पकड़ लिए आरोपी
एसएसपी ने शनिवार रात पांच फरार आरोपियों वाहिद, नाजिम, हसनैन, अहमद मियां और मोहम्मद मियां पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। रविवार सुबह सिरौली पुलिस ने इनमें से नाजिम, हसनैन, अहमद मियां और मोहम्मद मियां को ख्वाजा ईंट भट्ठे के पास से गिरफ्तार कर लिया। वहीं, एक दिन पहले गिरफ्तार किए गए रहमान शाह को भी इन चार आरोपियों के साथ जेल भेज दिया।
विज्ञापन
Trending Videos
एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि मामले में नामजद ज्यादातर आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। सिर्फ वाहिद की गिरफ्तारी शेष है। उस पर भी 25 हजार रुपये का इनाम घोषित है। प्रकरण को लेकर एसपी सिटी को दो जांच सौंपी गई हैं। उनकी रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।