फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Foundation stone of 222 projects laid in District Panchayat

Bareilly News: जिला पंचायत में 222 परियोजनाओं का किया गया शिलान्यास

Fri, 08 Mar 2024 02:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2024 02:22 AM IST
विज्ञापन
Foundation stone of 222 projects laid in District Panchayat
बरेली। जिला पंचायत परिसर में 222 परियोजनाओं का शिलान्यास सांसद धर्मेंद्र कश्यप व जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल ने किया। इस निर्माण कार्य में 3125.35 लाख की धनराशि खर्च होगी।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मूल मंत्र सबका साथ, सबका विकास एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से प्रेरणा लेकर उनका प्रयास है कि ग्रामीण अंचल की जनता को अधिक से अधिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। इसके लिए सरकार से मिलने वाले अनुदानों से इस वित्तीय वर्ष में विकाय कार्य की परियोजनाओं को पूरा किया जाना है। इसमें छह संख्यक लेपन स्तर के मार्ग 160.04 लाख की धनराशि से, 113 संख्यक मिट्टी खडंजा मार्ग 1471.59 लाख की धनराशि से, 102 संख्यक नाला 1470.05 लाख की धनराशि से व एक स्थान पर सीसी लागत 23.67 लाख की धनराशि से कार्य किया जाना है। यह सभी परियोजनाएं अगले तीन माह में गुणवत्तायुक्त पूरी कराई जाएंगी।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला सहकारी बैक के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह गंगवार उर्फ वीरू, अपर मुख्य अधिकारी डॉ. नीतू सिंह सिसौदिया, अभियंता हरिओम नारायण यादव सहित जिला पंचायत के सदस्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed