{"_id":"5a415dda4f1c1b686a8bbe65","slug":"found-place-for-four-urban-health-centers-will-open-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार अर्बन हेल्थ सेंटर के लिए मिली जगह, जल्द खुलेंगे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार अर्बन हेल्थ सेंटर के लिए मिली जगह, जल्द खुलेंगे
बरेली।
Updated Tue, 26 Dec 2017 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य विभाग अर्बन हेल्थ सेंटर खोलने की कवायद में जुटा हुआ है। चार और सेंटर खोलने के लिए जगह मिल गई है। इनमें डॉक्टर के अलावा स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल स्टाफ और एक लैब तकनीशियन तैनात होगा।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत इन सेंटरों के खुलने से मरीजों को छोटी-छोटी बीमारियों के लिए जिला अस्पताल आने की जरूरत नहीं पड़ेगी। जिला अस्पताल की ओपीडी में इस समय 2500 से अधिक नए मरीज रोज आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग को रिठौरा, परसाखेड़ा, हरुनगला और पीरबहोड़ा में सेंटर खोलने के लिए किराए के मकान मिल गए हैं। तीन अन्य जगह के लिए खोजबीन चल रही है। शहर में इस समय 14 अर्बन हेल्थ सेंटर चल रहे हैं। कुल सेंटर 21 खुलने हैं।
आठ घंटे खुलेगा सेंटर
सुबह आठ से शाम 4 बजे तक सेंटर खोला जाएगा। इसके लिए सभी डॉक्टर और स्टाफ की तैनाती संविदा पर लखनऊ से होगी। स्वास्थ्य विभाग को छह से आठ कमरों का मकान चाहिए। शासन की ओर से 21 लाख रुपये क्लीनिक के लिए भेजे गए हैं। यह धनराशि मकान किराया, बिजली-पानी का कनेक्शन और फर्नीचर पर खर्च की जाएगी। एक मकान का किराया प्रतिमाह 15 से 20 हजार रुपये तय किया गया है।
विज्ञापन
यहां नहीं मिली है जगह
नदौसी, इज्जतनगर, सीबीगंज और कर्मचारी नगर