फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Found dead body of lover girlfriend hanging on tree youth had love affair with village girl stirred up

यूपीः पेड़ पर लटके मिले प्रेमी-प्रेमिका के शव, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 28 Jan 2021 06:42 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Thu, 28 Jan 2021 06:42 PM IST
विज्ञापन
Found dead body of lover girlfriend hanging on tree youth had love affair with village girl stirred up
पेड़ से लटके मिले प्रेमी-प्रेमिका के शव। - फोटो : अमर उजाला
बरेली के मीरगंज में कटरी के गांव अम्बरपुर से करीब 400 मीटर की दूरी पर प्रेमी-प्रेमिका के शव पेड़ पर लटके मिले। मृतक युवक दिव्यानंद का गांव की ही युवती आरती से प्रेम संबंध था। युवक की उम्र 19 और युवती की 18 वर्ष है। युवक के परिजन ने युवती के घरवालों पर हत्या करके शव पेड़ पर लटकाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


दोनों के शव मिट्टी से लथपथ है। जिसके आधार पर कहा जा रहा है कि दोनों की हत्या के बाद पेड़ पर लटकाया गया है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर जांच कर रही है। फील्ड यूनिट और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। पंचनामा भरवाया जा रहा है। गांव में ऑनरकिलिंग की चर्चा जोरों पर है। 
विज्ञापन


वहीं दूसरी तरफ कानपुर से ऐसे ही मामले सामने आए थे। कानपुर देहात में भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के हांसेमऊ गांव के पास खेतों में लगे पेड़ से विवाहिता ने अपने प्रेमी के साथ फांसी लगाकर जान दे दी थी। मंगलवार की सुबह पेड़ से लटकते दोनों के शव देखकर हड़कंप मच गया था। फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर जांच पड़ताल की। मृतकों के परिजनों ने पहुंच कर दोनों शवों की पहचान की। दोनों के शव शाल को फांड़कर उसकी बनाई गई रस्सी से लटक रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed