फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Former professor complained to the governor against Vice Chancellor Prof. KP Singh

Bareilly News: कुलपति प्रो. केपी सिंह के खिलाफ पूर्व प्रोफेसर ने राज्यपाल से की शिकायत

Sat, 08 Jun 2024 05:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2024 05:40 AM IST
विज्ञापन
Former professor complained to the governor against Vice Chancellor Prof. KP Singh
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय में पुराना विवाद फिर सामने आ गया है। सेवानिवृत प्रो. एके जेटली ने कुलपति प्रो. केपी सिंह के खिलाफ कुलाधिपति को शिकायती पत्र भेजा है। आरोप है कि प्रो. केपी सिंह अनैतिक रूप से कुलपति बने हुए हैं।
विज्ञापन

कुलाधिपति को भेजे पत्र में कहा है कि दूसरे कार्यकाल के लिए पिछले वर्ष 16 अगस्त को प्रो. केपी सिंह को कुलपति बनाया गया था। पंतनगर विश्वविद्यालय से प्रतिनियुक्ति अवकाश न मिलने के बावजूद उन्होंने कुलपति का कार्यभार एक सितंबर 2023 को ग्रहण किया। इससे पूर्व 16 अगस्त 2023 के पत्र के संदर्भ में उनकी पैतृक संस्था ने छह माह का प्रतिनिधि अवकाश इस शर्त के साथ विस्तारित किया था कि सेवाकाल आगे नहीं बढ़ेगा। फिर भी सितंबर 2023 से 31 अगस्त 2026 तक अवकाश विस्तारित करने का पत्र पंतनगर विवि को भेजा गया, जिसे अस्वीकार कर दिया था।
विज्ञापन

मामला बीते दिनों चर्चा में था। इसमें प्रो. केपी सिंह की सेवा समाप्ति जैसी कार्रवाई की बात भी थी। प्रो. जेटली का कहना है कि प्रो. केपी सिंह अनैतिक रूप से कुलपति बने हैं। उन्होंने मामले की जांच की मांग की है। साथ ही, रुविवि द्वारा उनपर हुई गलत कार्रवाई का संज्ञान लेकर पेंशन, फंड जारी किए जाने की भी गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
प्रो. एके जेटली जांच में गंभीर अनियमितताओं के दोषी पाए गए थे। उनके विरुद्ध आरोप सिद्ध हो चुके हैं। पूर्व में भी वह अधिकारियों पर मनगढ़ंत आरोप लगा चुके हैं। - डॉ. अमित सिंह, मीडिया प्रभारी, रुहेलखंड विश्वविद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed