फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Former MP's supporters show hooliganism, toll worker beaten up by Shikha

Bareilly News: पूर्व सांसद के समर्थकों की दबंगई, टोलकर्मी को शिखा पकड़कर पीटा

Wed, 12 Mar 2025 02:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 12 Mar 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
Former MP's supporters show hooliganism, toll worker beaten up by Shikha
फरीदपुर। आंवला लोकसभा सीट से भाजपा के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप के काफिले को रोका तो समर्थकों ने टोल कर्मी की शिखा पकड़कर पिटाई कर दी।
विज्ञापन

पूर्व सांसद के सामने ही उनके समर्थक हंगामा करते रहे, पर उन्होंने बीच-बचाव का कोई प्रयास नहीं किया। अब टोलकर्मी की पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में भाजपा का झंडा लगी गाड़ियां भी दिख रहीं हैं।
जानकारी के मुताबिक, पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप का काफिला मंगलवार दोपहर करीब 12:45 बजे बरेली से फरीदपुर जा रहा था। काफिले में धर्मेंद्र कश्यप के साथ उनके कई समर्थक भी शामिल थे।
विज्ञापन

फरीदपुर टोल प्लाजा पर गाड़ियां वीआईपी लाइन से निकलने लगीं। वहां तैनात टोल कर्मी नवाबगंज निवासी श्रेयांश उपाध्याय ने काफिले को रोककर जानकारी करने की कोशिश की। तभी गाड़ी से उतरे गनर ने टोल कर्मी के साथ गाली-गलौज कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विरोध करने पर सांसद सहित उनके काफिले में शामिल समर्थक भी कार से उतरकर टोल कर्मी के पास पहुंच गए। समर्थकों ने टोल कर्मी को शिखा पकड़कर पीटा। एक राइफलधारी शख्स ने दूसरे टोल कर्मी पर राइफल की बट से हमला कर दिया। पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया। हालांकि, अमर उजाला वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता।

फरीदपुर टोल प्लाजा के प्रबंधक संजीव गुप्ता ने बताया कि वह अभी बाहर हैं। उन्हें घटना की जानकारी मिली है। टोल प्लाजा पर पहुंचकर उच्चाधिकारियों से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगे। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के परियोजना निदेशक प्रशांंत दुबे का कहना है कि टोल निजी एजेंसी संचालित करती है। उससे घटनाक्रम की जानकारी लेने के बाद कार्रवाई के लिए लिखेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed