{"_id":"6036a5aa8ebc3e769a3d9dd3","slug":"former-mla-virender-singh-s-shopping-complex-sealed-bareilly-news-bly4383730132","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व विधायक वीरेंद्र सिंह का शॉपिंग कॉम्प्लेक्स सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व विधायक वीरेंद्र सिंह का शॉपिंग कॉम्प्लेक्स सील
विज्ञापन
नगर निगम की कार्रवाई।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
आकाश टॉवर पर बकाया थे 48 लाख, पीएनबी, रॉयल पैलेस और आशीष पैलेस भी सील
विज्ञापन
सहायक नगर आयुक्त के नेतृत्व में टीम ने की कार्रवाई
बरेली। बकाया टैक्स अदा न करने पर नगर निगम की टीम ने बुधवार को पीलीभीत बाईपास की कई व्यावसायिक इमारतों पर बड़ी कार्रवाई की। 48 लाख का टैक्स बकाया होने पूर्व विधायक वीरेंद्र सिंह के शॉपिंग कॉम्प्लेक्स आकाश टॉवर को सील कर दिया। इसके अलावा 15 लाख का बकाया होने पर पीएनबी बैंक, रॉयल पैलेस और आशीष पैलेस को भी सील कर दिया गया।
नगर आयुक्त अभिषेक आनंद के निर्देश पर बुधवार को सहायक नगर आयुक्त विवेक त्रिपाठी ने पीलीभीत बाईपास पर मार्केट, बैंक और होटलों पर सीलिंग की कार्रवाई की। सहायक नगर आयुक्त ने बताया कि पूर्व विधायक वीरेंद्र सिंह के आकाश टॉवर पर 48 लाख 35 हजार 302 रुपये का टैक्स बकाया था जिसे जमा कराने के लिए कई बार नोटिस दिए गए। इसके बाद भी टैक्स जमा न किए जाने पर बुधवार सुबह करीब आठ बजे टीम ने इस मार्केट की सभी दुकानें सील कर दीं। दस बजे के बाद दुकानदार दुकानें खोलने पहुंचे तो उन्हें पूरा मार्केट सील मिला। दुकानदार काफी देर तक वहीं घूमते रहे और बाद में लौट आए। इसके अलावा इसी रोड पर स्थित रॉयल पैलेस पर नौ लाख का कर बकाया था। आशीष पैलेस पर 49 लाख और पीएनबी बैंक भवन पर 15 लाख कर बकाया होने पर उसे भी सील कर दिया गया है। सहायक नगर आयुक्त ने कहा कि कर बकाएदारों को पहले भी कई बार नोटिस भेजे जा चुके हैं, लेकिन यह लोग कर जमा नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सहायक नगर आयुक्त के नेतृत्व में टीम ने की कार्रवाई बरेली। बकाया टैक्स अदा न करने पर नगर निगम की टीम ने बुधवार को पीलीभीत बाईपास की कई व्यावसायिक इमारतों पर बड़ी कार्रवाई की। 48 लाख का टैक्स बकाया होने पूर्व विधायक वीरेंद्र सिंह के शॉपिंग कॉम्प्लेक्स आकाश टॉवर को सील कर दिया। इसके अलावा 15 लाख का बकाया होने पर पीएनबी बैंक, रॉयल पैलेस और आशीष पैलेस को भी सील कर दिया गया।