{"_id":"61b10729bc6da61f6c680fb4","slug":"former-mla-s-son-shot-condition-critical-bareilly-news-bly4686195119","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व विधायक के बेटे को गोली मारी, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व विधायक के बेटे को गोली मारी, हालत गंभीर
विज्ञापन
निजी अस्पताल के बाहर लगी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरौली के बड़ा गांव में हुई घटना, भंडारे के दौरान पंडाल के पीछे से किया हमला
बरेली/राजपुर कलां। सिरौली के बड़ा गांव में पूर्व विधायक स्व. श्याम बिहारी सिंह के बेटे 35 वर्षीय राम सिंह को गोली मारकर घायल कर दिया गया। गंभीर हालत में उन्हें बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
आंवला से पांच बार विधायक रहे श्याम बिहारी सिंह के बड़े बेटे अमर सिंह ने बताया कि परिवार के लोगाें ने गांव में भागवत कथा का आयोजन किया था। बुधवार को वहां भंडारा चल रहा था और उनके सबसे छोटे भाई राम सिंह घर के बाहर ही पंडाल में बैठे हुए थे। शाम करीब छह बजे किसी व्यक्ति ने पंडाल के पीछे से गोली चला दी, जो उनके कंधे में पीछे से लगी। गोली की आवाज सुनते ही वहां भगदड़ मच गई। कुछ लोग भागकर पंडाल के पीछे पहुुंचे लेकिन वहां कोई नहीं था। वे लोग फौरन ही राम सिंह को लेकर बरेली पहुंचे और बदायूं रोड के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सिरौली थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घटना की जानकारी ली। मगर कुछ देर उपचार के बाद परिवार वाले उन्हें दूसरे अस्पताल ले गए।
रंजिश से किया इनकार
अमर सिंह ने बताया कि इस बार वह सपा से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। मगर उन लोगों की किसी से रंजिश नहीं है और न ही किसी पर शक है कि हमला किसने किया है। इस वजह से उन लोगों ने देर रात तक कोई तहरीर नहीं दी। वे लोग यह पता करने की कोशिश कर रहे हैं कि हमले के पीछे कौन हो सकता है।