{"_id":"65d6b48e53f3255c8206ee25","slug":"former-mla-daughter-accused-her-in-laws-of-demanding-dowry-and-threatening-her-in-bareilly-2024-02-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: लव मैरिज करने वाली पूर्व विधायक की बेटी अब मुसीबत में... ससुर और जेठ हैं वजह; जानें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: लव मैरिज करने वाली पूर्व विधायक की बेटी अब मुसीबत में... ससुर और जेठ हैं वजह; जानें पूरा मामला
Thu, 22 Feb 2024 08:44 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 22 Feb 2024 08:44 AM IST
सार
पूर्व विधायक की बेटी मुसीबत में घिरीं हैं। साक्षी मिश्रा ने ससुराल पक्ष पर दहेज मांगने और धमकाने का आरोप लगाया है। साक्षी ने पति के साथ एसएसपी दफ्तर में गुहार लगाई है।
विज्ञापन
Former MLA daughter
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रेम विवाह करने वाली पूर्व विधायक की बेटी बरेली के वीर सावरकर नगर निवासी साक्षी ने पति अजितेश के साथ एसएसपी दफ्तर पहुंचकर अपने ससुराल वालों पर दहेज मांगने और उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। एसएसपी ने इज्जतनगर पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
साक्षी ने बताया कि उसके ससुर, सौतेली सास, ननद, जेठानी, और दादी सास दहेज में कार और दस लाख रुपये की मांग करते हैं। ससुराल वाले कहते हैं कि हमने सोचा था कि विधायक की बेटी है तो आगे चलकर मोटा दहेज मिलेगा। जब दहेज नहीं मिला तो ससुराल वाले घर से निकालने की कोशिश करने लगे।
जेठ भी अभद्रता करते हैं। कुछ दिन पहले जब साक्षी के सुरक्षाकर्मी खाना खाने गए थे तो ससुराल वालों ने कमरे में घुसकर उसे धमकी दी। शोर मचाने पर वे फरार हो गए।
विज्ञापन
साक्षी के मुताबिक जब उनके बेटे का जन्म हुआ, तब भी ससुराल वाले तरह-तरह की बातें करते रहे। अब एक बार फिर उन्हें घर से निकालने पर तुले हैं। अजितेश ने भी साक्षी की समस्या को सही बताकर उनके साथ खड़े रहने की बात कही।