फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Former Minister of State Abid Raza attacked on samajwadi party MP Dharmendra Yadav

‘बदायूं में सपा का मतलब धर्मेंद्र यादव लिमिटेड कंपनी’, आबिद रजा का सांसद पर हमला

Fri, 12 Apr 2019 12:06 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बदायूं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बदायूं Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 12 Apr 2019 12:06 PM IST
विज्ञापन
Former Minister of State Abid Raza attacked on samajwadi party MP Dharmendra Yadav
फाइल फोटो
चंद रोज पहले सपा को मजबूत करने वाले पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री आबिद रजा ने कांग्रेस का दामन थामते ही बदायूं से सपा सांसद पर राजनीतिक हमला बोल दिया। गुरुवार को मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि बदायूं में सपा अब धर्मेंद्र यादव लिमिटेड कंपनी बनकर रह गई है। 
विज्ञापन


आरोप लगाया कि बदायूं लोकसभा में वोटों की खरीद फरोख्त हो रही है, जिसके विरोध में कांग्रेस सड़क पर आंदोलन करेगी। आबिद और धर्मेंद्र में ठनी तो बहुत दिन से थी। लेकिन सपा से पूरी तरह से अलग न होने के चलते खुलकर बोल नहीं पा रहे थे।
विज्ञापन


दो दिन पहले कांग्रेस का पंजा पकड़ते ही भड़ास निकालनी शुरू कर दी। गुरुवार को उन्होंने बताया कि पौने तीन साल से वह जिन जनहित से जुड़े मुद्दों को उठा रहे थे, उन पर ध्यान नहीं दिया जा रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी कोई बात नहीं सुनी जा रही थी। घुटन भरी जिंदगी जी रहे थे, इसलिए पार्टी छोड़ दी। कहा कि बदायूं को पिछले पांच सालों में ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह लूटा गया। अब भी खरीद फरोख्त करके चुनाव जीतने की कोशिश की जा रही है। 

जो सरकार कभी नहीं आने वाली उसके नाम पर डराया जा रहा है। बदायूं में ओवरब्रिज, फोरलेन आदि राज्य सरकार की उपलब्धि थीं, जिन्हें सांसद ने अपनी उपलब्धि बताकर क्रेडिट लेने का प्रयास किया। 

बोले- वह चुनाव तो लोकसभा का लड़ते हैं, लेकिन उपलब्धि राज्य सरकार की बताते हैं। आजम से रिश्ते के सवाल पर कहा कि पार्टियां अलग हो सकती हैं, लेकिन रिश्ते खत्म नहीं होते। 

कहा-धर्मेंद्र यादव के बहनोई ने भाजपा ज्वाइन की तो उन्होंने एक फर्जी लेटर जारी करके उनसे रिश्ता खत्म कर लिया। मुलायम सिंह ने भी संसद में मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनने का आशीर्वाद दिया था तो सांसद उनसे अपना रिश्ता कब खत्म कर रहे हैं, मुझे इस लेटर का इंतजार रहेगा।

 इन आरोपों पर सांसद धर्मेंद्र यादव का पक्ष जानने के लिए उनसे फोन पर संपर्क साधने की कोशिश की गई, लेकिन उनका फोन नॉट रिचेबल बताता रहा। उनके मीडिया प्रभारी प्रभात अग्रवाल ने बताया कि वह चुनाव प्रचार में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed