फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Former mayor's order reflex, canteen not open on the road

पूर्व मेयर का आदेश पलटा, सड़क की ओर नहीं खुलेंगी कैंटीन

Thu, 21 Dec 2017 02:20 AM IST
बरेली।
बरेली। Updated Thu, 21 Dec 2017 02:20 AM IST
विज्ञापन
Former mayor's order reflex, canteen not open on the road
मेयर ने ‌िककिया ‌िननिरीक्ष्‍ाण्‍ा

विज्ञापन
बुधवार को मेयर उमेश गौतम ने नगर आयुक्त के साथ सीआई पार्क, गांधी उद्यान और अक्षर विहार का निरीक्षण किया। उन्होंने इनमें बन रहे फूड कोर्ट के गेट सड़क की ओर खोलने पर रोक लगा दी, जबकि डॉ. आईएस तोमर के कार्यकाल में गेट सड़क की ओर रखने की ही अनुमति दी गई थी। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य में लेटलतीफी को लेकर गौतम ने ठेकेदार को कड़ी फटकार लगाई और तीनों काम हर हालत में दो महीने में पूरा करने के निर्देश दिए।
अमृत योजना के तहत सीआई पार्क, गांधी उद्यान और अक्षर विहार का सुंदरीकरण हो रहा है। चार करोड़ रुपये से अधिक के बजट वाले इन तीनों कामों के ठेके गौरव सिंह के पास हैं। तीनों ही काम अक्तूूबर में पूरे हो जाने चाहिए थे लेकिन अब तक 50 फीसदी भी काम नहीं हो सका है। इस पर बुधवार को मेयर और नगर आयुक्त ने गौरव सिंह को बुलाकर कड़ी फटकार लगाई और ठेके की राशि से एक प्रतिशत की कटौती के आदेश दिए। दरअसल, सीआई पार्क में काम की गति धीमी होने पर केंद्रीय राज्यमंत्री संतोष गंगवार ने नगर निगम प्रशासन से नाराजगी जताई थी। 
विज्ञापन

पार्क में जानवर देख बिफरे मेयर
निरीक्षण की शुरुआत सीआई पार्क से हुई। वहां मेयर को बकरियां घूमती मिलीं। यह देख उन्होंने कड़ी नाराजी जताई। गांधी उद्यान पहुंचे तो पता लगा कि फूड कोर्ट का एक गेट सड़क की ओर भी खोला जा रहा है। इस पर उन्होंने रोक लगा दी। ठेेकेदार को चेताया कि अगर ऐसा हुआ तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अक्षर विहार में भैंसें देखकर मेयर का पारा और चढ़ गया। उन्होंने भैंसें लाने वाले कोे हड़काया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बदला जाएगा ले-आउट
निरीक्षण के दौरान ठेकेदार ने ले-आउट न मिलने की बात कही तो मेयर ने आर्किटेक्ट अनुपम सक्सेना को बुलाकर इसकी जानकारी ली। उन्होंने बताया कि ठेकेदार को तीनों नक्शे दे दिए गए हैं। इसके बाद उन्होंने फूड कोर्ट की जानकारी ली और बदलाव कर सड़क की ओर उनके गेट न खोलने की बात कही। दरअसल 

जल्द जलने लगेंगी नैनीताल रोड की लाइटें
निरीक्षण के बाद मेयर और नगर आयुक्त ने सर्किट हाउस में बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। मेयर को बताया गया कि करीब छह महीने से तैयार नैनीताल रोड की लाइटें कनेक्शन न मिलने की वजह से नहीं जल रही हैं जबकि ट्रांसफार्मर पास में ही है। इस पर विद्युत विभाग के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को ही कनेक्शन कर देने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed