{"_id":"6066231e8ebc3ee64917dbbb","slug":"former-ig-his-wife-infected-even-after-getting-vaccinated-bareilly-news-bly442466764","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली : वैक्सीन लगवाने के बाद भी पूर्व आईजी और उनकी पत्नी संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली : वैक्सीन लगवाने के बाद भी पूर्व आईजी और उनकी पत्नी संक्रमित
Fri, 02 Apr 2021 01:42 AM IST
बरेली ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
demo photo
- फोटो : अमर उजाला
वैक्सीन की दोनों डोज लगवाने के बावजूद पूर्व आईजी राजेश पांडेय, उनकी पत्नी और फालोअर कोरोना संक्रमित हो गए हैं। बुधवार को पूर्व आईजी का बेटा संक्रमित पाया गया था। उनके दफ्तर के कुछ और कर्मचारियों में भी कोरोना के लक्षण बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
आईजी राजेश पांडेय को शुक्रवार को ही बरेली रेंज से हटाकर चुनाव प्रकोष्ठ में तैनाती दी गई थी। नई तैनाती पर चार्ज लेने जाने से पहले 29 मार्च को उनका बेटा कोरोना संक्रमित पाया गया। वह दिल्ली से आया था।
विज्ञापन
पूर्व आईजी और उनकी पत्नी मीनू पांडेय का भी कोविड टेस्ट हुआ था लेकिन 30 मार्च को उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी। इसके बावजूद उनका पूरा परिवार आवास में ही क्वारंटीन हो गया था। बुधवार को आईजी की पत्नी को तेज बुखार आया तो बृहस्पतिवार को दोनों ने फिर कोविड टेस्ट कराया। इसमें दोनों को संक्रमित पाया गया।
विज्ञापन
इसके बाद आईजी के स्टाफ की जांच कराई गई तो उनका फॉलोअर भी संक्रमित निकला। उनके ऑफिस में तैनात दो इंस्पेक्टर, एक ड्राइवर और एक गनर को भी बुखार आने की बात कही जा रही है लेकिन इन लोगों ने अभी जांच नहीं कराई है। आईजी राजेश पांडेय, उनकी पत्नी और फॉलोअर तीनों कोविड वैक्सीन की दोनों डोज लगवा चुके थे। नगर निगम ने आईजी के आवास और कार्यालय को सैनिटाइज करा दिया है।
संपर्क में आए लोग क्वारंटीन
बताया जा रहा है कि 30 मार्च को रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद कुछ लोगों ने आईजी से मुलाकात की थी। इनमें कुछ अधिकारी भी शामिल हैं। बृहस्पतिवार को आईजी की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद इन लोगों ने भी खुद को क्वारंटीन कर लिया है।