फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Former Health Minister Dr. Dinesh Johri's wife passes away

Bareilly News: पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डा. दिनेश जौहरी की पत्नी का निधन

Wed, 17 Jul 2024 06:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2024 06:12 AM IST
विज्ञापन
Former Health Minister Dr. Dinesh Johri's wife passes away
प्रभा जौहरी - फाइल फोटो
बरेली। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री दिनेश जौहरी की पत्नी प्रभा जौहरी (82) का मंगलवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में बीमारी के चलते निधन हो गया। बुधवार सुबह दस बजे डा. दिनेश जौहरी मार्ग स्थित नेहरू पार्क से उनकी शव यात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद सिटी श्मशान भूमि पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रभा जौहरी काफी समय से किडनी की बीमारी से जूझ रही थीं। उन्हें रविवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां मंगलवार दोपहर 12:30 बजे उनका निधन हो गया। प्रभा भाजपा महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष भी रह चुकी थीं। इसके अलावा स्त्री सुधार स्कूल की प्रबंधक की जिम्मेदारी भी उन्होंने निभाई थीं। टीबरीनाथ मंदिर मंडल की मैनेजिंग कमेटी की सदस्य भी रहीं। पुत्र राहुल जौहरी ने बताया कि उनकी मां ने राजनीति व दर्शनशास्त्र में एमए किया था। उन्हें बागवानी का बहुत शौक था। शहर में शायद ही बागचसनी का कोई आयोजन होता हो, जिसमें वह न जाती हों। पिछले साल पिता डा. दिनेश जौहरी के निधन के बाद से वह काफी बीमार रहने लगी थीं।
विज्ञापन

प्रभा जौहरी के निधन पर तमाम राजनेताओं व सामाजिक संगठनों ने शोक संवेदना व्यक्त की। वन मंत्री डा. अरुण कुमार, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, पूर्व मंत्री संतोष गंगवार आदि ने राहुल जौहरी से बात कर उन्हें ढांढस बंधाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed