फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Sakshi Mishra Husband Ajitesh and Former district president of Seyus arrested

विधायक की बेटी साक्षी से प्रेम विवाह करने वाले अजितेश की गुंडागर्दी, दोस्त के साथ मिलकर बाइक सवार को पीटा

Sat, 30 May 2020 12:13 PM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sat, 30 May 2020 12:13 PM IST
विज्ञापन
Sakshi Mishra Husband Ajitesh and Former district president of Seyus arrested
पुलिस ने अजितेश को किया गिरफ्तार - फोटो : सोशल मीडिया

समाजवादी युवजन सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष वैभव गंगवार और प्रेम विवाह करने के बाद देश भर में चर्चा में रही साक्षी मिश्रा के पति अजितेश ने शुक्रवार देर रात राजेंद्रनगर इलाके में जमकर गुंडागर्दी की। उन्होंने कार को ओवरटेक करने पर बाइक सवार को पीटने के बाद उसका मोबाइल छीन लिया। 

विज्ञापन


पुलिस प्रेमनगर थाने ले आई तो वहां भी दोनों ने हंगामा किया। देर रात पीड़ित ने उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस ने उनकी कार भी कब्जे में ले ली है। जनकपुरी में रहने वाले दीपांश माहेश्वरी के मुताबिक वह अपने दोस्त के पिता की दवा लेने वीर सावरकर नगर गए थे। 
विज्ञापन


वहां से रात सवा दस बजे बाइक से लौट रहे थे। सेलेक्शन प्वाइंट चौराहे के पास उन्होंने उत्तराखंड नंबर की एक एसयूवी को ओवरटेक किया। इसके बाद एसयूवी ने उनका पीछा शुरू कर दिया। मजार के पास उनकी बाइक को साइड मारकर गिरा दिया। इसके बाद कार से उतरे दो लोगों ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिटाई करने के बाद आरोपी कार में बैठकर भागने लगे तो दिव्यांश ने मोबाइल से उनकी वीडियो बनानी शुरू कर दी। इससे दोनों और भड़क गए। दोबारा उन्हें जमकर पीटा और मोबाइल छीन लिया। उनकी चीखपुकार पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस से भी हमलावर भिड़ने लगे।

यह भी पढ़ें: शिवसेना नेता मर्डर केस: अपना वर्चस्व कामय करना चाहता था भाजपा नेता, पुलिस के सामने खोला बड़ा राज

तब पुलिस उन्हें कार समेत प्रेमनगर थाने ले गई। वहां भी दोनों ने हंगामा किया। बाद में पता चला कि हमलावरों में एक सपा नेता वैभव गंगवार और दूसरा अजितेश है। देर रात दीपांश की ओर से दोनों के खिलाफ तहरीर दी गई। इंस्पेक्टर प्रेमनगर बलवीर सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट लिखी जा रही है।

थाने में अजितेश ने किया हंगामा तो हवालात में बैठाया
पुलिस और दीपांश के मुताबिक, अजितेश और वैभव दोनों ही नशे में थे। दोनों को पहले पुलिस ने मुंशी के पास रिकॉर्ड रूम में बैठा दिया। यहां अजितेश ने आरोप लगाया कि उसे नंगे पैर घसीटकर लाया गया है। यह सब एक नेता के इशारे पर हो रहा है। पुलिस के समझाने पर भी अजितेश शांत नहीं हुआ। उसने रिकॉर्ड रूम से बाहर आकर हंगामा शुरू कर दिया। तब तक इंस्पेक्टर भी थाने पहुंच गए। तब उन्होंने अजितेश को हवालात में डलवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed