{"_id":"682805b44a471051340acab0","slug":"former-block-pramukh-calls-bjp-mp-nephew-a-land-mafia-video-goes-viral-in-bareilly-2025-05-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: बरेली में पूर्व ब्लॉक प्रमुख ने भाजपा सांसद के भतीजे को बताया भूमाफिया, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: बरेली में पूर्व ब्लॉक प्रमुख ने भाजपा सांसद के भतीजे को बताया भूमाफिया, वीडियो वायरल
Sat, 17 May 2025 10:13 AM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 17 May 2025 10:13 AM IST
सार
बरेली के भाजपा सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार के करीबी माने जाने वाले पूर्व ब्लाक प्रमुख चौधरी आराम सिंह ने ने सांसद के भतीजे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
पूर्व ब्लॉक प्रमुख चौधरी आराम सिंह
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में खेमेबाजी और अंदरूनी कलह खुलकर सामने आने लगी है। ताजा मामला बहेड़ी से जुड़ा है। बहेड़ी के पूर्व ब्लॉक प्रमुख चौधरी आराम सिंह ने भाजपा सांसद छत्रपाल गंगवार के भतीजे दुष्यंत गंगवार उर्फ भैयाजी को भूमाफिया और समाज माफिया बताया है। पूर्व प्रमुख ने दुष्यंत को सांसद का संरक्षण प्राप्त होने का आरोप भी लगाया है। उनका वीडियो वायरल हो रहा है।
चौधरी आराम सिंह को पूर्व में सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार का करीबी माना जाता था। पिछले दिनों किसी विवाद की वजह से उन्होंने सांसद से दूरी बना ली। वीडियो में वह खुलकर बगावती तेवर दिखा रहे हैं। उनके केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद के खेमे से जुड़ने की भी चर्चा है। यह वायरल वीडियो हरिद्वार के एक होटल का बताया जा रहा है।
यह भी पढ़ें- UP: आरोपी पुजारी जाएगा जेल? किशोरियों के बयान से होगा तय, धर्मस्थल में बंधक बनाकर दुष्कर्म का है आरोप
विज्ञापन
पूर्व ब्लॉक प्रमुख वहां अपने समर्थक और नजदीकी लोगों के साथ गंगा स्नान के लिए गए हुए थे। वहीं उन्होंने एक बैठक को भी संबोधित किया। वीडियो में वह कह रहे हैं कि दुष्यंत गंगवार को भूमाफिया कहना छोटा शब्द होगा। वह तो समाज माफिया हैं। बहेड़ी को दुष्यंत गंगवार से मुक्त कराने की बात भी उन्होंने कही है।

शायरी के जरिए भी कसे तंज
पूर्व ब्लॉक प्रमुख ने कविता और शायरी के जरिये भी तंज कसे। वीडियो को पार्टी के बड़े नेताओं तक भेजने का दावा भी किया गया है। इस बैठक में उनके साथ भाजपा के कई स्थानीय नेता भी दिख रहे हैं। हालांकि, अमर उजाला वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता।
सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार ने कहा कि चौधरी आराम सिंह मेरे भाई की तरह हैं। पुराने साथी हैं। उनको दो बार ब्लॉक प्रमुख मैंने ही बनवाया है। अगर उनके मन में कोई बात है तो उन्हें बैठकर करना चाहिए। मैं उनसे बात करुंगा कि आखिर ऐसा क्यों हुआ।
उधर, दुष्यंत गंगवार का कहना है कि उन पर लगाए गए आरोप निराधार हैं। बिना साक्ष्य के किसी पर आरोप लगाना गलत है। इसको लेकर वह मानहानि का मुकदमा दायर करेंगे।