फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Former BJP MLA Rajesh Mishra Pappu Bharatol gave intermediate exam in Bareilly

नेताजी की परीक्षा: इंटर के छात्र हैं भाजपा के पूर्व विधायक पप्पू भरतौल, पहले दिन दिया हिंदी का इम्तिहान

Thu, 16 Feb 2023 06:29 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 16 Feb 2023 06:29 PM IST
सार

बिथरी चैनपुर से विधायक रहे भाजपा नेता राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल इस बार इंटरमीडिएड की परीक्षा दे रहे हैं। बृहस्पतिवार को दूसरी पाली में वह हिंदी विषय की परीक्षा देने पहुंचे। 

विज्ञापन
Former BJP MLA Rajesh Mishra Pappu Bharatol gave intermediate exam in Bareilly
परीक्षा केंद्र के बाहर पप्पू भरतौल (पीली शर्त में) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जीवन में कुछ कर गुजरने का जज्बा हो तो उम्र मायने नहीं रखती। बरेली के बिथरी चैनपुर से विधायक रहे राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल ने इसे सच साबित कर दिखाया है। वह इस साल यूपी बोर्ड से इंटरमीडिएट की परीक्षा दे रहे हैं। बृहस्पतिवार को दूसरी पाली में वह हिंदी की परीक्षा देने आरएन टैगोर विद्यालय पहुंचे।

विज्ञापन


भाजपा के पूर्व विधायक ने बताया कि पेपर सरल था। उन्होंने सभी प्रश्नों के उत्तर दे दिए। बताया कि वह एक माह पहले से ही परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। नोट्स बनाए थे और उसी से पढ़ाई कर रहे थे। पढ़ाई और राजनीति की कोई उम्र नहीं होती है। 

विज्ञापन

वकील बनकर करेंगे लोगों की सेवा- पप्पू भरतौल

उन्होंने कहा कि इंटर पास करने के बाद वह स्नातक और उसके बाद एलएलबी करेंगे। वकील बनकर वह क्षेत्र के ऐसे गरीब लोगों की मदद करेंगे जो पैसे देने में अक्षम हैं। उन्हें क्षेत्र के हर व्यक्ति के बारे में जानकारी भी है। उन्हें लगता है कि वह ये काम बहुत अच्छे से कर पाएंगे। परीक्षा देने के बाद वह बाहर निकले तो कई परीक्षार्थी उन्हें देखकर चौंक गए। इसके बाद उनके साथ फोटो भी खिंचवाई। दिनभर फोटो वायरल होते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2017 में चुने गए थे विधायक

भाजपा नेता राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर बिथरी चैनपुर से विधायक चुने गए थे। हालांकि 2022 के विधानसभा पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया। उनकी जगह डॉ. राघवेंद्र शर्मा को चुनाव लड़ाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed