फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Former BJP councilor and his son accused of beating a woman.

Bareilly News: भाजपा के पूर्व पार्षद और उसके बेटे पर महिला को पीटने का आरोप

Mon, 15 Jun 2026 12:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Former BJP councilor and his son accused of beating a woman.
बरेली। बारादरी इलाके में भाजपा के पूर्व पार्षद पर अपने पुत्र और भतीजे संग मिलकर गर्भवती महिला की पिटाई का आरोप लगा है। वहीं, पूर्व पार्षद के मुताबिक दूसरे पक्ष ने उनकी कार से खींचकर पिटाई की है। बारादरी थाने में दोनों पक्षों की तरफ से रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

जगतपुर निवासी रुपेंद्र पटेल ने थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह को बताया कि 11 जून को वह घर की ओर कार मोड़ रहे थे, तभी ब्रह्मानंद सामने आ गया। सामने से हटने को कहा तो वह अभद्रता करने लगा। विरोध करने पर कार से उनको खींचकर पिटाई कर दी।
विज्ञापन

इस बीच ब्रह्मानंद का भाई विष्णु और भांजा शिब्बू आ गए। इन लोगों ने रुपेंद्र की जेब फाड़ दी। जेब में बीस हजार रुपये और गले में पड़ी सोने की चेन छीन ली। रुपेंद्र के मुताबिक वह भाजपा के पूर्व पार्षद हैं, इसलिए ब्रह्मानंद चिढ़ता है। अक्सर उनकी पार्टी को गाली देकर माहौल खराब करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, दूसरे पक्ष के ब्रह्मानंद ने रिपोर्ट कराई है कि पूर्व पार्षद रुपेंद्र के पुत्र सौरभ ने उनकी दीवार में कार से टक्कर मार दी थी। इसकी शिकायत उन्होंने एसएसपी से की थी। 11 जून को पूर्व पार्षद रुपेंद्र पटेल दरवाजे पर गाड़ी रोककर गाली देने लगे। विरोध करने पर रुपेंद्र व उसका पुत्र सौरभ पिटाई करने लगे। शोर सुनकर भाई और पत्नी बचाने आए तो उनकी भी पिटाई कर दी।

यूपी 112 पर सूचना देकर पुलिस को बुलाया तो रुपेंद्र अपने पुत्र सौरभ और भतीजे संग मिलकर लाठी-डंडे लेकर घर में घुस आया। गर्भवती पत्नी को जमीन पर धक्का देकर गिरा दिया। जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। बारादरी थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed